---Advertisement---

TCS Nashik Case: धर्मांतरण मामले में टीसीएस सीईओ K Krithivasan ने तोड़ी चुप्पी, कर दिया बड़ा खुलासा, जानें सबकुछ

TCS Nashik Case: नासिक में स्थिति टीसीएस कंपनी काफी चर्चा में है। धर्मांतरण मामले में टीसीएस कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 18, 2026 12:42 अपराह्न

TCS Nashik Case
Follow Us
---Advertisement---

TCS Nashik Case: नासिक में स्थिति टीसीएस कंपनी बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। दरअसल धर्मांतरण मामले में कुछ टीसीएस कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। अभी तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इसी बीच अब टीसीएस के सीईओ K Krithivasan ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा टीसीएस की तरफ से इस मामले में बताया गया है कि अभी तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट।

टीसीएस सीईओ K Krithivasan ने तोड़ी चुप्पी

टीसीएस द्वारा जारी एक स्टेटमेंट में लिखा गया है कि हम आपको नासिक में हाल ही में हुए मामले से संबंधित हमारे द्वारा शुरू की गई निम्नलिखित कार्रवाइयों के बारे में सूचित करना चाहते हैं –

  • हमने सुश्री आरती सुब्रमणियन, अध्यक्ष और सीओओ, टीसीएस के नेतृत्व में आंतरिक जांच के लिए स्वतंत्र वकील के रूप में डेलॉइट और एक प्रतिष्ठित विधि फर्म ट्राइलीगल की विशेषज्ञ टीमों की सेवाएं ली हैं।
  • हमने श्री केकी मिस्त्री, स्वतंत्र निदेशक, टीसीएस की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति का गठन किया है।
  • आंतरिक जांच के निष्कर्ष निगरानी समिति के समक्ष समीक्षा और किसी भी सिफारिश के कार्यान्वयन के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे।

TCS Nashik Case मामले में निदा खान को लेकर बयान आया सामने

निदा खान का नाम भी इस मामले में आया है और उसे मुख्य आरोपी बताया गया है। इसी बीच अब निदा खान को लेकर भी कंपनी ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि “प्रेस में बार-बार टीसीएस की मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में नामित की जा रही सुश्री निदा खान न तो मानव संसाधन प्रबंधक हैं और न ही भर्ती के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक प्रक्रिया सहयोगी के रूप में कार्य किया और कोई नेतृत्व संबंधी जिम्मेदारियां नहीं संभालीं।

हमारी इकाई कार्यरत है और हमारे ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही है। प्रेस में इकाई के बंद होने की खबरें बिल्कुल असत्य हैं। हालांकि विस्तृत समीक्षाएं अभी भी जारी हैं, नासिक इकाई से संबंधित प्रणालियों और अभिलेखों की प्रारंभिक समीक्षा से पता चलता है कि हमें नैतिकता या पीओएसएच चैनलों पर इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

जिनके आरोप लगाए जा रहे हैं। टीसीएस कर्मचारी कल्याण और संस्थागत आचरण के उच्चतम मानकों का पालन करती है। हम प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026