---Advertisement---

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग तक पंहुचा Wrestlers Protest का मामला, भारतीय कुश्ती महासंघ को बैन करने की दी धमकी

Wrestlers Protest: पिछले 1 महीने से भारत के पहलवान राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ आयोग के अध्यक्ष जज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ऐसे ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मई 31, 2023 9:54 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: पिछले 1 महीने से भारत के पहलवान राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ आयोग के अध्यक्ष जज भूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ऐसे में सभी पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी अपको बता दें कि, अब यह मामला भारत के बाहर जा चुका है।

पहलवानों को मिला सर्वोच्च कुश्ती फेडरेशन का समर्थन

दरअसल जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को लेकर अब इस मामले में सर्वोच्च कुश्ती फेडरेशन भी पहलवानों के समर्थन में आया है। मंगलवार को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारत के टॉप पहलवानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने की निंदा की। इसी के साथ इस मामले को लेकर चेतावनी दी गई कि, अगर निर्धारित समय के बीता चुनाव नहीं होते हैं तो भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया जाएगा।

उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को लेकर प्रदर्शन

इसी कड़ी में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अपने बयान में कहा कि, कई महीनों से हम भारत में हालात को लेकर चिंतित है जहां पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ उत्पीड़न और शोषण के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमने देखा कि WFI अध्यक्ष को शुरुआत में ही अलग कर दिया गया और अब वह कुश्ती का कामकाज नहीं देख रहे हैं।

Also Read: Wrestlers Protest: पहलवानों ने स्थगित किया गंगा में मेडल प्रवाहित करने का कार्यक्रम, किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका, 5 दिन का मांगा समय

भारतीय कुश्ती महासंघ को बैन करने की दी धमकी

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग आगे कहा कि, पिछले कुछ दिनों का घटनाक्रम और चिंताजनक है क्योंकि पहलवानों को पुलिस ने प्रदर्शन के कारण अस्थाई तौर पर हिरासत में ले लिया। उनके प्रदर्शन स्थल को भी खाली करा लिया गया। हम पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हैं। इसके अलावा अभी तक जांच के नतीजे नहीं आने पर भी निराशा व्यक्त करते हैं। हम संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और संपूर्ण जांच कराने का अनुरोध करते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, अंत में हम आईओए और तदर्थ समिति से अगली आमसभा की बैठक के बारे में जानकारी चाहते हैं। चुनाव के लिए दी गई 45 दिन की समय सीमा का सम्मान किया जाए। इसके भीतर चुनाव नहीं होने पर डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जा सकता है जिससे खिलाड़ी तटस्थ ध्वज तले खेलेंगे।

ये भी पढे़ं: Delhi Murder Case: वो चाकुओं से सरेराह घोंपता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही, नाबालिग लड़की की हत्या से फिर दहली दिल्ली

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026