---Advertisement---

‘टाइगर जिंदा है..,’ नौकरी से निकाले जाने की खबरों के बीच Rajdeep Sardesai ने तोड़ी चुप्पी! PoK पर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ बखेड़ा

वरिष्ठ टीवी पत्रकार Rajdeep Sardesai ने ऐसे समय पर चुप्पी तोड़ी है जब उन्हें नौकरी से निकाले जाने की खबरें चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बनी हैं। राजदीप सारदेसाई ने ऐसे समय में कहा है कि टाइगर जिंदा है और निडर है। उनकी इस टिप्पणी को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 27, 2025 5:22 अपराह्न

Rajdeep Sardesai
Follow Us
---Advertisement---

Rajdeep Sardesai: एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है, जो कि एक बड़े पत्रकार से जुड़ी है। यहां बात इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़े रहे राजदीप सारदेसाई के संदर्भ में हो रही है। कभी छोटे-छोटे वीडियो क्लिप के आधार पर लोगों के निशाने पर रहने वाले राजदीप सारदेसाई ने अंतत: अपनी चुप्पी तोड़ी है। चुप्पी भी ऐसे समय पर टूटी है जब उन्हें India Today Group से निकाले जाने की खबरें चर्चाओं में है। ऐसे समय में Rajdeep Sardesai ने बस इतना कहा है टाइगर जिंदा है और निडर है। इसका स्पष्ट आशय तो राजदीप सारदेसाई ही बता सकते हैं, लेकिन यूजर्स इसे अपने-अपने समझ के आधार पर डिकोड कर रहे हैं। दरअस, ये पूरा मामला वरिष्ठ पत्रकार द्वारा PoK को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ जिसमें कथित रूप से उन्होंने पीओके पाकिस्तान को देने की बात कही थी।

नौकरी से निकाले जाने की खबरों के बीच Rajdeep Sardesai ने तोड़ी चुप्पी!

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सारदेसाई ने ऐसे समय पर चुप्पी तोड़ी है, जब उन्हें नौकरी से निकाले जाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। राजदीप सारदेसाई के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “ब्रेकिंग न्यूज! टाइगर जिंदा है और निडर है।” इसका स्पष्ट आशय तो राजदीप सारदेसाई ही बता सकते हैं, लेकिन यूजर्स इसे अपने-अपने हिसाब से डिकोड कर रहे हैं। कईयों का कहना है Rajdeep Sardesai की नौकरी से छुट्टी वाली खबर अफवाह है, तो कई इसे राजदीप की सधी चाल बता रहे हैं।

पीओके का हिस्सा पाकिस्तान को देने की वकालत करने के बाद शुरु हुआ बखेड़ा!

गौर करने वाली बात है कि राजदीप सारदेसाई की एक टिप्पणी को लेकर खूब चर्चा है। कथित रूप से राजदीप सारदेसाई पर आरोप है कि उन्होंने विवादित PoK का हिस्सा पाकिस्तान को देने की वकालत की है। ऑप इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबित Rajdeep Sardesai ने कश्मीर मसले का स्थायी समाधान बताते हुए कहा था कि इसे पाकिस्तान को सौंप देना चाहिए और नियंत्रण रेखा (एलओसी) को अंतरराष्ट्रीय सीमा मान लेना चाहिए। यही कश्मीर मसले का स्थायी समाधान है। ऐसे में जहां एक ओर पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह PoK को लेने की बात कर रहे हैं। वहां राजदीप सारदेसाई की ये टिप्पणी विवाद का विषय बन गई है और नया बखेड़ा शुरू हो गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Noida News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

UP News

अप्रैल 17, 2026