---Advertisement---

Train Accident Bihar: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस हुई बड़े हादसे का शिकार, कई बोगियां हुईं बेपटरी; अब तक इतने लोगों की हुई मौत

Train Accident Bihar:बिहार में आज सुबह-सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई जिसके बाद हर तरफ चीज पुकार मच गई, घटना में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं। पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बिहार ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अक्टूबर 12, 2023 3:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Train Accident Bihar:बिहार में आज सुबह-सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना हो गई जिसके बाद हर तरफ चीज पुकार मच गई, घटना में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है, तो वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। क्या है पूरी खबर चलिए आपको बताते हैं।

पटरी से उतरी नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन


बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन अचानक से रघुनाथपुर का रेलवे स्टेशन के पास आकर डिरेल हो गई। देखते ही देखते ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए और हादसे की वजह से पुरी ट्रेन में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से करीब 20 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

डिरेल हुई ट्रेन के गार्ड ने बताया की ट्रेन अपनी नॉर्मल स्पीड पर चल रही थी। विजय कुमार अपना कुछ कागजी काम ट्रेन में बैठकर कर रहे थे। तभी अचानक से गाड़ी में धीरे-धीरे झटके लगने लगे, फिर एक बड़ा झटका लगा जिसमें सभी लोग बेहोश गए। जब गार्ड को होश आया तो उसने देखा की ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है।

दो एसी कोच और चार डिब्बे हुए डिरेल


जानकारी के अनुसार जो डिब्बे डिरेल हुए हैं उनमें ऐसी थर्ड कोच और 4 स्लीपर कोच शामिल हैं। 23 कोच वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बुधवार की सुबह करीब 7:40 पर असम गुवाहाटी के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन कामाख्या स्टेशन तक जाती है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस डीडीयू जंक्शन से 2 घंटे की देरी से पटना के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन 9:35 पर बिहार के बक्सर में पहुंची जहां पर वह हादसे का शिकार हो गई।

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को ध्यान में रखते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने AIIMS समेत IGIMS समेत पटना के सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि ज्यादातर घायलों को बक्सर और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया कि बुधवार रात बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 12 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

LPG Shortage

मार्च 30, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Leave a Comment