---Advertisement---

Patna News: TTE ने पेश की मानवता की मिसाल, ट्रेन में बेसुध पड़े यात्री की ऐसे बचाई जान

Patna News: बिहार के पटना के टीटीई शशि राजपूत एक बार मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने दिल्ली से आ रहे एक ट्रेन में यात्री की जान बचाई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 11, 2023 5:50 अपराह्न

Patna News
Follow Us
---Advertisement---

Patna News: कहते हैं की जाको राखे साइयां मार सके न कोय। ऐसा ही एक मामला पटना से भी सामने आया है। यहां एक टिकट जांच निरीक्षक यानी टीटीई ने मानवता की मिसाल पेश की है। TTE का नाम शशि राजपूत है। इन्होंने दिल्ली से आ रही एक ट्रेन में बेसुध पड़े यात्री की जान बचाई। इतना ही नहीं TTE शशि राजपूत ने यात्री के कपड़े तक बदले और फिर उसे अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की।

TTE ने ऐसे बचाई यात्री की जान

दरअसल, ये मामला दिल्ली से आसाम जा रही गाड़ी संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल में पेश आया है। TTE शशि राजपूत इसी ट्रेन में टीकट चेक कर रहे थे। टीकट जांच के दौरान उनकी नजर एक यात्री पर पड़ी, जो बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। यात्री को देख TTE तुरंत ऐक्शन में आए और यात्री को प्राथमिक उपचार दिया।

TTE ने यात्री के कपड़े तक बदले

इसके बाद उन्होंने यात्री के कपड़े बदले और उसके फोन से परिजनों को इस बात की सूचना दी। क्योंकि यात्री बेहोश हो गया था, इसलिए TTE शशि राजपूत ने पटना जंक्शन पर भी इस बात की सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही मेडिकल टीम ने तुरंत यात्री की जांच की और उसे अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली में पढ़ाई करता है युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान पटना के रहने वाले राजदीप कुमार के रूप में हुई है। युवक दिल्ली में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है। जानकारी मिलते ही राजदीप के परिजन उसे लेने अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने उनके बेटे की जान बचाने के लिए ने TTE शशि राजपूत का धन्यवाद किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026