---Advertisement---

UGC New Rules: ‘सभी को विश्वास में ले लिया जाता तो..’ यूजीसी के नए नियम पर मायावती के ट्वीट से सियासी हलचल तेज; जानें सबकुछ

UGC New Rules: नए यूजीसी नियमों को लेकर पूरे देश में हो हल्ला मचा हुआ है। इसी बीच अब मायावती के एक ट्वीट से सियासत गरमा गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 28, 2026 12:31 अपराह्न

UGC New Rules
Follow Us
---Advertisement---

UGC New Rules: नए यूजीसी नियमों को लेकर पूरे देश में हो हल्ला मचा हुआ है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार यूजीसी ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए नया इक्विटी रूल लागू किया है। यह नए नियम के मुताबिक ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों संग कथित रूप से होने वाले जातिगत भेदभाव पर रोक लगाएगा। हालांकि अब इसे लेकर सियासत भी पूरी तरह से गरमा गई है। बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है, जिससे सियासत गरमा गई है। इसके अलावा लखनऊ समेत कई जगहों पर इसके खिलाफ छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है और कानून में संसोधन की मांग की जा रही है। इसके अलावा बीते दिन शिक्षा मंत्री ने इसके लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। चलिए आपको बताते है यूजीसी न्यू रूल पर लेटेस्ट अपडेट

UGC New Rules पर मायावती ने दी अपनी प्रतिक्रिया

बीएसपी सुप्रिमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजीसी नए नियम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि “देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवादी भेदभाव के निराकरण/समाधान हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी, द्वारा सरकारी कॉलेज एवं निजी यूनिवर्सिटियों में भी ’इक्विटी कमेटी’ (समता समिति) बनाने के नये नियम के कुछ प्रावधानों को सामान्य वर्ग के केवल जातिवादी मानसिकता के ही लोगों द्वारा इसे अपने विरुद्ध भेदभाव व षडयंत्रकारी मानकर इसका जो विरोध किया जा रहा है, तो यह कतई भी उचित नहीं है।

जबकि पार्टी का यह भी मानना है कि इस प्रकार के नियमों को लागू करने के पहले अगर सभी को विश्वास में ले लिया जाता तो यह बेहतर होता और देश में फिर सामाजिक तनाव का कारण भी नहीं बनता। इस ओर भी सरकारों व सभी संस्थानों को ज़रूर ध्यान देना चाहिये। साथ ही, ऐसे मामलों में दलितों व पिछड़ों को भी, इन वर्गों के स्वार्थी व बिकाऊ नेताओं के भड़काऊ बयानों के बहकावे में भी क़तई नहीं आना चाहिये, जिनकी आड़ में ये लोग आएदिन घिनौनी राजनीति करते रहते हैं अर्थात् इन वर्गों के लोग ज़रूर सावधान रहें, यह भी अपील”।

यूजीसी नए नियमों का क्यों हो रहा है विरोध?

गौरतलब है कि यूजीसी के नए नियमों का जर्नल कैटेगरी पूर्ण विरोध कर रहा है। कई जगहों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इन नियमों में ‘झूठी शिकायतों’ से निपटने का कोई साफ नियम नहीं है और इक्विटी कमेटी में जनरल कैटेगरी के प्रतिनिधित्व की बात भी नहीं की गई है।

यानि अगर कोई झूठा आरोप लगाता है और बाद में आरोप झूठे निकलते है, तो शिकायतकर्ता पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का मानना है कि बड़ी तादात में इसका दुरूपयोग हो सकता है। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब इस कानून पर मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बाद ठंड के बीच सियासी पारा बढ़ गया है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026