---Advertisement---

Manipur Violence: अमित शाह ने मणिपुर में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा, राहत शिविर में पीड़ितों से मिलने पहुंचे

Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में शांति बहाल करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने राहत शिविर में पीड़ितों से मुलाकात की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 1, 2023 10:27 पूर्वाह्न

Manipur Violence
Follow Us
---Advertisement---

Manipur Violence: हिंसा की आग में सुलग रहे मणिपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शांति बहाल करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अमित शाह इन दिनों मणिपुर दौरे पर हैं। अपने दौरे के तीसरे दिन शाह ने तेंगनोपाल और कांगपोकपी जिले का दौरा किया। स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने नागरिक संस्थाओं के साथ व्यापक चर्चा की।

राहत शिविर में पीड़ितों से अमित शाह

इसके बाद शाह इंफाल के एक राहत शिविर में मेइती और कुकी समुदायों के पीड़ितों से मिलने पहुंचे और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने पर काम कर रही है। शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

शांति बहाल करने में जुटी सरकार

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि,”हम मणिपुर में जल्द से जल्द शांति बहाल करने और उनकी (शरणार्थियों की) घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” गृह मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और चुराचांदपुर, मोरेह और कांगपोकपी में आपातकालीन जरूरतों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: General Election 2024: 12 जून को CM Nitish करेंगे विपक्ष का पटना में ऐतिहासिक जुटान, इन मुद्दों को लेकर बनेगी खास रणनीति

सुरक्षा बलों के साथ भी की बैठक

शाह ने कहा, “हमारा संकल्प मणिपुर को जल्द से जल्द एक बार फिर शांति और सद्भाव के रास्ते पर वापस लाने पर केंद्रित है।” इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने इंफाल में केंद्रीय और राज्य बलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की।

शाह के सामने पीड़ितों से रखी अपनी बात

राजभवन में शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए, मेइती परिषद के सलाहकार मोरेह निंगथौखोंगजम पुलेंद्रो सिंह ने कहा, “हमने उन्हें मोरेह और चुराचांदपुर में अपने पुनर्वास की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। मणिपुर में शांति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।”

ये भी पढ़ें: Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो आसान नहीं होगी BJP की राह, जानें सुब्रमण्यम स्वामी ने क्यों कही ये बात ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026