---Advertisement---

UP Flood Alert: बाढ़ के खतरे को देखते हुए एक्शन में योगी सरकार, अधिकारियों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के आदेश

UP Flood Alert: दिल्ली के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ का खतरा सता रहा है। जिस देखते हुए योगी सरकार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 10, 2023 4:48 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

UP Flood Alert: पहाड़ों में हो रही भारी बारिश और तबाही का मंजर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाढ़ के खतरे के बाद अब उत्तर प्रदेश भी इसकी चपेट में आ सकता है। दरअसल, बीते दो दिनों से उत्तर पश्चिमी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। क्योंकि पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। ऐसे में कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। जिसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

एक्शन में योगी सरकार

बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली के बाद अब योगी सरकार एक्शन में आ गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (10 जुलाई) बारिश के चलते उत्पन्न हुई बाढ़ और जलभराव की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने को कहा है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। उन्होंने स्थानिय प्रशासन को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सांसद, विधायक एवं पंचायत प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित करने को कहा है, ताकि उनकी समस्याओं से निपटा जा सके।

अलर्ट मोड पर रहने के आदेश

बैठक के बाद सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों को लेकर आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई थी। बैठक में CM योगी ने जलभराव और राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को पहले ही पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रभावित जिलों में NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की मदद भी ली जा सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026