---Advertisement---

UP News: जन्मदिन के मौके पर मायावती का बड़ा ऐलान, आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी BSP

UP News: किसी वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वालीं पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती आज सक्रिय राजनीति से दूर है। मगर रविवार 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने एक बड़ी घोषणा की। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए मायावती ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 15, 2023 2:41 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: किसी वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वालीं पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती आज सक्रिय राजनीति से दूर है। मगर रविवार 15 जनवरी को अपने जन्मदिन के मौके पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने एक बड़ी घोषणा की। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए मायावती ने कहा कि आगे आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी किसी के साथ भी गठबंधन नहीं करेगी।

पूर्व सीएम ने ये साफ कर दिया कि इस साल होने वाले सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर अन्य पार्टियों के साथ चल रहे गठबंधन के कयासों को पूरी तरह से खत्म कर दिया।

मायावती ने ईवीएम पर उठाया सवाल

वहीं, मायावती ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आशंकाएं जरूर हैं। जहां भी ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई, वहां इसे गड़बड़ियों के बाद बंद कर दिया गया। मगर भारत में अभी भी ईवीएम से चुनाव किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब तक बैलेट पेपर से चुनाव हुआ, तब तक उनकी पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ता रहा। मगर ईवीएम से चुनाव होने पर असर पड़ा है।

ये भी पढें: असली गांधी तो महात्मा गांधी हैं, Rahul Gandhi नहीं ! Bharat Jodo Yatra पर बोले डिप्टी सीएम Brajesh Pathak

मायावती ने कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं है तो केंद्र सरकार और केंद्रीय चुनाव आयोग आगे आएं और हर छोटे और बड़े स्तर पर पहले की तरह बैलेट पेपर से चुनाव कराएं जाये, ताकि पता चले कि भाजपा के साथ कितना वोट है और बीएसपी के साथ कितना वोट है।

भाजपा हमारी पार्टी को आगे बढ़ने से रोक रही- मायावती

मायावती ने कहा कि भाजपा हमारी पार्टी को आगे बढ़ने से रोक रही है। भाजपा निवेश के नाम पर बस पब्लिसिटी स्टंट कर रही है। हमारी पार्टी दलितों और पिठड़ों की पार्टी है। किसानों और मजदूरों के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है।

वहीं, बीएसपी प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्ममंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन मुबारकबाद दी। मायावती ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया।

Also Read: अगर लेना चाहते हैं Loan और खराब है Cibil Score, ऐसे सुधारें सिबिल स्कोर और कराएं अप्रूव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026