---Advertisement---

UPI in France: अब फ्रांस में चलेगा का भारत का रुपया, दोनों देशों के बीच यूपीआई पर डील, एफिल टावर से PM मोदी करेंगे शुरुआत

UPI in France: भारतीय लोग अब जल्द ही फ्रांस में यूपीए का इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों देशों के बीच यूपीआई डील पर समझौता हो गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 14, 2023 9:48 पूर्वाह्न

UPI in France
Follow Us
---Advertisement---

UPI in France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं। बीते दिनों ही पीएम मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे थे, उनका जोरदार स्वागत हुआ था। वहीं, अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को एक बड़ी कामयाबी दिलाई है। अब फ्रांस में भी भारत का रुपया चल पाएगा।

जी हां, अगर आप फ्रांस जाने का मन बना रहे हैं, यहां पेरिस घूमने जाना चाहते हैं तो अब आपको मनी एक्सचेंज नहीं कराना होगा। भारत की तरह ही आप अब फ्रांस में भी यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। दोनों देशों के बीच इस पर डील हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 जुलाई, शुक्रवार) एफिल टावर से इसकी शुरुआत करेंगे।

UPI लॉन्च करने वाला पहला यूरोपीय देश बना फ्रांस

बता दें कि UPI के मोर्चे पर ये भारत की अबतक की सबसे बड़ी कामयाबी है। वहीं, फ्रांस भारतीय UPI (United Payment Interface) लॉन्च करने वाला यूरोप का पहला देश बन गया है। इससे करेंसी एक्सचेंज की झंझट से भी छुटकारा मिल जाएगा और UPI को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले IMF से लेकर वर्ल्ड बैंक तक भारत के डिजिटल पेमेंट मोड UPI की तारीफ कर चुके हैं और दुनिया को भारत से सीखने के लिए कह चुके हैं। वहीं, फ्रांस दौरे के दौरान PM मोदी और इमैनुएल मैक्रों के बीच UPI के अलावा कई अहम समझौते भी किए जाएंगे।

इन देशों में कर पाएंगे UPI का इस्तेमाल

भारत धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ता जा रहा है। बीते कुछ समय में भारत ने तेजी से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि को मजबूत किया है। UPI भी इसी कड़ी में एक बड़ा कदम है। फ्रांस के अलावा अब सिंगापुर में भी लोग यूपीआई से पेमेंट कर पाएंगे। सिंगापुर के पे नाउ के साथ UPI की डील हुई है।

वहीं, नेपाल और भूटान जैसे देशों में पहले से ही UPI से भुगतान किया जा रहा है। फ्रांस में UPI शुरू होने के बाद जल्द ही आस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, हांगकांग, ओमान, कतर, यूएई और यूके जैसे देशों में भी UPI से पेमेंट किया जा सकेगा। इसके अलावा UPI पेमेंट मेथड का इस्तेमाल G-20 समूह से जुड़े देशों के नागरिक भारत आने पर कर सकते हैं। भारत आने पर कुछ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर UPI इस्तेमाल करने की सुविधा लोगों को दी जा रही है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 13, 2026

Sheikh Rasheed

अगस्त 13, 2026

RSS

अगस्त 13, 2026

Viral Video

अगस्त 13, 2026

Punjab News

अगस्त 12, 2026