---Advertisement---

Meerut Rape Case: मणिपुर के बाद मेरठ से दरिंदगी का वीडियो आया सामने, नाबालिग से गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र रहने को किया मजबूर

Meerut Rape Case: मणिपुर की घटना के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ से दरिंदगी का एक मामला सामने आया है। जहां नाबालिग से गैंगरेप किया गया।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 26, 2023 1:37 अपराह्न

Meerut Rape Case
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Rape Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किशोरी के साथ मणिपुर जैसी दरिंदगी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। हैवानों ने किशोरी को निर्वस्त्र कर बेल्टों से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो में कई आरोपी उसे लगातार गालियां और अपशब्द बोलते नजर आ रहे हैं और उससे अभद्रता कर रहे हैं। इस बीच वो बार-बार बेरहमी से उसकी पिटाई भी करते हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों की तलाश की जा रही है।

3 महीने पुराना है वीडियो

पुलिस को दी गयी शिकायत के मुताबिक गांव के कुछ युवकों ने दो साल पहले किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर उसका रेप करते रहे। वायरल वीडियो तीन महीने पुराना बताया जा रहा है।

आरोपी किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर जंगल में ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं उन्होंने किशोरी को कपड़े न पहनने के लिए मजबूर किया और उसकी बेल्टों से पिटाई की। ढाई मिनट के इस वीडियो में दरिंदों ने सारी वहशियाना हरकतें पार कर दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

तीन महीने पहले हुई इस वारदात के बाद आरोपियों ने फिर से किशोरी को अपनी दरिंदगी की शिकार बनाना चाहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर 4 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक शाकिर, आलम और पप्पू नाम के 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 3 June 2026

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Lucknow News

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026