CM Yogi Adityanath: विदेशी सरजमी पर लग रहे नारे बताते हैं कि यूपी सीएम की लोकप्रियता कैसे सात समंदर पार कर चुकी है। सिंगापुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जापान पहुंच चुके हैं। जापान में आज मुख्यमंत्री योगी ने ‘उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया है।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से संवाद कर प्रदेश में निवेश आमंत्रित किया है। यूपी सीएम ने वैश्विक मंच से बताया है कि कैसे सूबा भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बन कर आज देश के विकास में अपना अहम योगदान दे रहा है। सीएम योगी के संबोधन की चर्चा जापान से भारत तक है।
सिंगापुर के बाद जापान में CM Yogi Adityanath ने भरी हुंकार!
सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद जापान पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने इन्वेस्टमेंट रोडशो कर इंडस्ट्री लीडर्स को आकर्षित किया है। मुख्यमंत्री ने तमाम उद्योगपतियों के बीच अपना संबोधन रखा है। इस दौरान उन्होंने यूपी में निवेश की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला है।
Land of the Rising Sun, जापान में आयोजित Uttar Pradesh Investment Roadshow में आज प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से सार्थक संवाद कर उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ में निवेश हेतु आमंत्रित किया।
आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में… pic.twitter.com/n2yfHOMXWd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2026
मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस रोडशो के संदर्भ में जानकारी दी गई है। सीएम योगी के हैंडल से लिखा गया है कि “लैंड ऑप दी राइजिंग सन, जापान में आयोजित यूपी इन्वेस्टमेंट रोडशो में आज प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स से सार्थक संवाद कर उन्हें ‘नए उत्तर प्रदेश’ में निवेश हेतु आमंत्रित किया। आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ बीमारू नहीं, बल्कि भारत की इकोनॉमी का ब्रेकथ्रू बनकर देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। जापान में भारत की मा. राजदूत सुश्री नगमा मलिक जी व उनकी पूरी टीम सहित India-Japan Business Coordination से जुड़े पदाधिकारियों का हृदय से आभार।”
यूपी में निवेश को मिली तगड़ी रफ्तार!
यूपी सरकार के उस प्रतिनिधिमंडल का सिंगापुर दौरा रंग लाया है जिसका नेतृत्व सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों से सिंगापुर में यूपी को 1 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 60000 करोड़ रुपए के MoU भी संपन्न हुए हैं जो यूपी में निवेश को मिली तगड़ी रफ्तार का पुख्ता प्रमाण हैं।
ये दर्शाता है कि कैसे यूपी धीरे-धीरे ही सही, लेकिन $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। सिंगापुर और जापान से आने वाले भारी-भरकम निवेश से जहां एक ओर संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
