---Advertisement---

Samajwadi Party राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मैनपुरी की जीत का शिवपाल सिंह यादव को मिला ईनाम

Samajwadi Party:उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्ष के रूप में अपने किरदार को निभाने वाली समाजवादी पार्टी ने आज अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कई लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में 42 लोगों को ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 29, 2023 5:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samajwadi Party:उत्तर प्रदेश की राजनीति में विपक्ष के रूप में अपने किरदार को निभाने वाली समाजवादी पार्टी ने आज अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कई लोगों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के द्वारा जारी की गई लिस्ट में 42 लोगों को शामिल किया गया है। इस समिति में हाल ही में सपा में शामिल हुए शिवपाल यादव , आजम खान समेत अपने विवादों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को भी इस कार्यकारिणी में जगह दी गई है।

2024 लोकसभा को ध्यान में रखकर की गई कार्यकारिणी की घोषणा

अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है ,ऐसे में विपक्ष की पार्टियां अभी से तैयारी करने में जुट गई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना दमखम दिखाने वाली समाजवादी पार्टी ने 62 सदस्यों की नई कार्यकारिणी घोषित की है। साल 2022 में मिले हार की वजह से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दी थी। इस नई कार्यकारिणी में किरणमय नंदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी इसी टीम के साथ 2024 के चुनावी रण में उतरेंगे।

Also Read: ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा राष्ट्रपति भवन का Mughal Garden, जानें आम जनता कब से उठा सकेगी आनंद

पिछड़ी जातियों के वोट साधने में जुटी पार्टी

आज बनाई गई इस नई कार्यकारिणी में पिछड़ी जातियों के वोट साधने के लिए उनके नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में 80 फीसदी नेता पिछड़ी जाती से ताल्लुक रखते हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के इस कार्यकारिणी में आज़म खां समेत 9 अल्पसंख्यक चेहरों को भी जगह दी गई है। सपा में अभी शामिल हुए शिवपाल यादव को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें मैनपुरी चुनाव में हुई जीत का गिफ्ट मिला है। इसके साथ ही लालजी वर्मा, इंद्रजीत सरोज का भी कद बढ़ाया गया है।

Also Read: इस घरेलू नुस्खे को आजमाती हैं Priyanka Chopra, खूबसूरत बालों के लिए इस सीक्रेट ट्रिक को करें फॉलो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026

Mamata Banerjee

जुलाई 16, 2026

Dharwad Doctor Murder

जुलाई 16, 2026

Sonam Wangchuk

जुलाई 16, 2026