---Advertisement---

Ashutosh Tondon: UP BJP के वरिष्ठ नेता आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन, जानें कैसा रहा राजनैतिक करियर?

Ashutosh Tondon: उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बता दें कि आशुतोष टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे थे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 9, 2023 1:44 अपराह्न

Ashutosh Tondon
Follow Us
---Advertisement---

Ashutosh Tondon: उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बता दें कि आशुतोष टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे थे। खबर है कि वो लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बिमारी की चपेट में थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था जहां आज यानी गुरुवार को उनके निधन की जानकारी सामने आई। आशुतोष टंडन के निधन पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य कई नेताओं ने शोक जताया है।

आशुतोष टंडन का राजनैतिक करियर

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे आशुतोष टंडन का राजनैतिक करियर कई उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने वर्ष 2001 से 2006 तक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में निदेशक के पद पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद से श्री टंडन ने 2014 में लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर जूही सिंह को 26459 वोटों से हराया था। आशुतोष टंडन ने एक बार फिर 2017 में सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी रहे अनुराग भदोरिया को 79230 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद से उन्हें तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय का महकमा दिया गया था। इसके बाद 2022 विधानसभा चुनाव में श्री टंडन ने लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से ही सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया को 49017 वोटों से हराकर तीसरी बार जीत हासिल की थी। अब उनके निधन के बाद से लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र खाली हो गई है।

राजनाथ सिंह के करीबी थे ‘गोपालजी’

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से विधायक रहे आशुतोष टंडन केन्द्रीय रक्षा मंत्री व राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। बता दें कि राजनाथ सिंह लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद हैं और उनके चुनाव में आशुतोष टंडन का भी अहम योगदान रहा था। राजनाथ सिंह से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी लखनऊ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जिससे लाल जी टंडन उनके मित्र व सहयोगी बने थे। बता दें कि आशुतोष टंडन के पिता लालजी टंडन का भी निधन हो चुका है। टंडन परिवार की पैठ भाजपा में अच्छी-खासी मानी जाती रही है।

सीएम योगी के साथ कई नेताओं ने जताया शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता आशुतोष टंडन के निधन के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा कि “उ.प्र. सरकार के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ (पूर्व) के विधायक, श्री आशुतोष टंडन ‘गोपालजी’ का निधन अत्यंत दुःखद है। एक जनप्रिय, कर्मठ, जुझारू राजनेता के रूप में वे सदैव याद किए जाएंगे।” इसके अलावा सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री टंडन के निधन पर शोक जताया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026