---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: 3-डी इंपैक्ट मॉडल के साथ कुछ यूं नजर आएगी राम नगरी ‘अयोध्या’, जानें कैसी चल रही तैयारी

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। खबर है कि इस वर्ष दिवाली को मद्देनजर रखते हुए राम नगरी में मंदिर मॉडल को 3-डी इंपैक्ट पर बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रभु श्री राम का मंदिर मॉडल 108000 दीयों को प्रज्वलित कर बनाया जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 9, 2023 10:43 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 9, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। खबर है कि इस वर्ष दिवाली को मद्देनजर रखते हुए राम नगरी में मंदिर मॉडल को 3-डी इंपैक्ट पर बनाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि प्रभु श्री राम का मंदिर मॉडल 108000 दीयों को प्रज्वलित कर बनाया जाएगा। इस 3-डी इंपैक्ट के तहत श्री रामलला को विजयी मुद्रा में अयोध्या नगरी में प्रवेश करते हुए दर्शाया जायेगा। इसको लेकर सभी तैयारियां जोरों पर हैं। अवध विश्वविद्यालय के 150 छात्राओं द्वारा इस ऐतिहासिक दीपोत्सव को संपन्न कराया जाएगा।

लाखों दीयों से जगमग होगी राम नगरी

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भक्तों में खूब उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में खबर है कि दिवाली पर्व पर अवध विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा राम मंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया जा रहा है। बता दें कि दीयों से बनने वाला मंदिर का ये मॉडल 3-डी इंपैक्ट पर बनाया जा रहा है जिसमें प्रभु श्री राम के विभिन्न मुद्राओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए अयोध्या नगरी में राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 को चुना गया है। दावा किया जा रहा है कि 3-डी इंपैक्ट पर बन रहे मंदिर के इस मॉडल से श्र्द्धालुओं को आकर्षित किया जा सकेगा।

3-डी इंपैक्ट मॉडल की खासियत

अयोध्या में दिवाली से पूर्व राम मंदिर मॉडल को 3-डी इंपैक्ट पर बनाया जा रहा है। इस क्रम में दावा किया जा रहा है कि मंदिर का ये 3-डी इंपैक्ट मॉडल सटीक रुप से राम मंदिर सा नजर आएगा। इससे लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया जा सकता है। इसके अलावा राम नगरी में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने इसको लेकर सभी तरह के पुख्ता इंतेजाम किए हैं। खबर है कि श्रद्धालु अब घर बैठे भी दीपोत्सव के लिए दीप दान कर सकता है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने होली अयोध्या (Holy Ayodhya) नामक एप भी लॉन्च किए हैं। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है कि होली अयोध्या ऐप के माध्यम से सभी रामभक्त अपने घर से ही अयोध्या के दीपोत्सव में दीपदान कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026