---Advertisement---

Ram Mandir: हरियाली से खिल उठेगी अयोध्या, करोड़ों की लागत से मंदिर जाने वाले मार्ग पर लगेंगे रंग-बिरंगे फूल-पौधे

Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर यूपी में कवायद बहुत तेज है। कोई 2024 के पहले मंदिर के उद्घाटन की बात कर रहा है तो कोई मंदिर के तर्ज पर सज रही अयोध्या नगरी की बात कर रहा है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार सभी की प्राथमिकता में अयोध्या नगरी का नाम है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2023 4:12 अपराह्न

ram mandir ayodhya
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir: राम मंदिर को लेकर यूपी में कवायद बहुत तेज है। कोई 2024 के पहले मंदिर के उद्घाटन की बात कर रहा है तो कोई मंदिर के तर्ज पर सज रही अयोध्या नगरी की बात कर रहा है। केन्द्र से लेकर राज्य सरकार सभी की प्राथमिकता में अयोध्या नगरी का नाम है। जो अयोध्या पहले सियासत के लिए की-वर्ड हुआ करती थी आज उसे चारों तरफ से सजाया संवारा जा रहा है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट से लेकर अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं से संबंधित सौगात भी इस नगरी को दी जा रही है। अब खबर मिली है कि एक बार फिर यहां करोड़ों रुपये के पौधों को लगा कर राम मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग को सजाया जाएगा।

अयोध्या नगरी में फूल-पौधे लगाने की योजना

सामाचार एजेंसी इंडो एशियन न्यूज सर्विस की माने तो बहुत जल्द अयोध्या में राम मंदिर की ओर जाने वाले पर मार्ग पर दोनों तरफ से फूल व पौधे लगाए जाएंगे। अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने शासन की ओर से इसकी जानकारी लोगों को दी है। श्री दयाल ने बताया कि बहुत जल्द अयोध्या हरियाली से खिल उठेगी। उन्होनें कहा कि राम मंदिर की ओऱ जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ तबेबुइया रसिया (पिंक), गुलमोहर (रेड) और तबेबुइया अरजेंटिया (येलो) के पौधे लगाए जाएंगे।

22 करोड़ की लागत से खिलेगी अयोध्या

अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में लगने वाले पौधों की कीमत 22 करोड़ होगी। इस 22 करोड़ की लागत से ही शासन की निगरानी में रंग- बिरंगे इन फूलों को राम नगरी में मार्ग की दोनें ओर लगाया जाएगा। बता दें कि सरकार अयोध्या को सजाने सवारने को लेकर एकदम से प्रतिबद्ध है और 2024 के पहले इस क्षेत्र के वर्तमान हाल को एकदम से बदल देना चाहती है।

कुछ दिन पहले ही लगाए गए थे 41 लाख पौधे

खबरों का माने तो बीते कुछ दिन पहले ही 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच में चल रहे वन महोत्सव के अंतर्गत अयोध्या में 41 लाख पौधे लगाए गए थे। वन विभाग के दिशानिर्देश में पंचायत विभाग ने इस योजना की जिम्मेदारी संभाली थी और अयोध्या के विभिन्न हिस्सों में जाकर 786 गांवो को चयनित कर पौधा रोपण किया था। इसके तहत पाकड़, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026