---Advertisement---

Bareilly News: रहमान बनकर आशीष ने की मुस्लिम लड़की से शादी, बेटा लेकर हुआ फरार तो यूपी पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि, आशीष नाम के युवक ने रहमान बनकर उससे धोखे से शादी कर ली और अब बेटे को लेकर फरार हो गया है। इस मामले पर बरेली पुलिस की प्रतिक्रिया भी आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 25, 2026 2:48 अपराह्न

Bareilly News
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मुस्लिम युवती ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि,  आशीष ने उससे इंस्टाग्राम पर रहमान बनकर दोस्ती की थी। इसके बाद दोनों का अफेयर एक साल तक चला और शादी हो गई। लेकिन निकाह के बाद युवती को पता चला उसके पति ने  खुद को मुस्लिम बताकर शादी की है, लेकिन वो हिन्दू है। इसके बाद उनका बेटा हुआ । अब चार महीने के बेटे को लेकर वो फरार हो गया। इस दौरान युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि, वो उसके बेटे को बेचना चाहता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेने की जानकारी दी है।

Bareilly News: मुस्लिम लड़की ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत समाचार | Bharat Samachar हैंडल की तरफ से महिला का वीडियो पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘हिन्दू युवक ने मुस्लिम बनकर शादी की। मुस्लिम बनकर मुस्लिम युवती से शादी की। इंस्टाग्राम पर आशीष बना था रहमान ।रहमान बनकर ढाई साल पहले की थी शादी।

देखें पोस्ट

 

पीड़िता ने आशीष के खिलाफ की शिकायत। नबाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर का है आशीष।’ दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार , पीड़िता फातिमा को पति की सच्चाई ससुर की मौत के बाद पता चली है। इसके बाद दोनों का विवाद शुरु हुआ। झूठ से परेशान फातिमा इसीलिए थाने केस दर्ज कराने पहुंची। इसके बाद दोनों का मामला सुलझ गया था। दोनों बरेली जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए निकले थे। लेकिन पति बेटे को लेकर फरार हो गया। महिला का आरोप है कि, वो बेटे को चेना चाहता है। इस घटना के बाद महिला बरेली के नवाबगंज कोतवाली पति के खिलाफ शिकायत करने पहुंची।

मुस्लिम महिला के आरोपों पर बरेली पुलिस ने क्या किया?

बरेली के नवाबगंज में घटि इस घटना के वीडियो के नीचे Bareilly Police एक्स हैंडल से कार्रवाई करने की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘प्र0नि0 नवाबगंज, बरेली को प्रकरण के सम्बन्ध में जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। यूपी पुलिस ने  मामले पर एक्शन की अपडेट दी है।’

देखें पोस्ट

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026

Sapna Choudhary

जून 15, 2026

Viral Video

जून 15, 2026