---Advertisement---

नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के साथ उत्पादन बढ़ाने पर जोर! CM Yogi Adityanath ने क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत कर रखे विचार

CM Yogi Adityanath ने आज लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत करते हुए नेचुरल फार्मिंग के साथ फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान यूपी के कृषि विकास दर पर भी चर्चा की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2026 3:58 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के किसानों को सशक्त करने की दिशा में योगी सरकार कई सारे प्रयत्न कर रही है। इसी क्रम में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन कर कृषि की आधुनिक तकनीक पर चर्चा हो रही है। आज राजधानी लखनऊ में भी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शिरकत की है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मेलन में पहुंचे देश के 9 राज्यों के कृषि मंत्रियों व वैज्ञानिकों के समक्ष अपना संबोधन रखा। यूपी सीएम ने प्रदेश में नेचुरल फार्मिंग के साथ फसल उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत कर CM Yogi Adityanath ने रखे विचार

राजधानी लखनऊ में आयोजित क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में शिरकत कर मुख्यमंत्री ने अपने विचार साझा किए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के किसानों से नेचुरल फार्मिंग अपनाने और इसे बढ़ावा देने की अपील की है। प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बंधु आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को अपनाएं। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहेगी और लोगों को शुद्ध व पौष्टिक आहार मिलता रहेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि हमारी सरकार फसलों पर लागत कम, उत्पादन ज्यादा के मंत्र को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाती है। इससे कृषक सशक्त होंगे और यूपी के विकास में अहम योगदान निभा सकेंगे।

यूपी की कृषि विकास दर पर मुख्यमंत्री की दो टूक!

सीधे शब्दों में यूपी के किसानों के योगदान का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृषि विकास दर पर रुख स्पष्ट किया है। मुख्यमंत्री ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2017 की तुलना में आज यूपी की कृषि विकास दर 18 फीसदी तक पहुंच गई है। ये जो किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिक सहयोग का परिणाम है कि यूपी कृषि क्षेत्र में नया आयाम स्थापित कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यूपी के विभिन्न हिस्सों में कृषि विज्ञान केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर अन्नदाताओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026