---Advertisement---

Lucknow News: ‘ड्रीम गर्ल’ से सावधान! UP पुलिस ने अनोखे अंदाज में लोगों को किया सतर्क, जानें पूरा मामला

Lucknow News: इन दिनों साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने अनोखे अंदाज में वीडियो जारी किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 5, 2023 11:15 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 5, 2023 2:27 अपराह्न

UP Police
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: भारत में इन दिनों साइबर ठगों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। पिछले कुछ समय में साइबर ठगी के मामलों में भी काफी इजाफा हुआ है। साइबर ठग चुटकी में लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक अनोखे अंदाज में लोगों को साइबर ठगों के प्रति सचेत किया है।

पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ट्रेलर के कुछ हिस्से हैं। ये ट्रेलर एक अगस्त को जारी किया गया था। पुलिस ने लोगों को ‘ड्रीम गर्ल’ से सावधान रहने को कहा है। UP पुलिस के इस वीडियो पर आयुष्मान खुराना ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने इस वीडियो की सराहना की है।

वर्चुअल ‘ड्रीम गर्ल’ से सावधान रहें

दरअसल, पिछले कुछ समय में पुलिस के पास ऐसे मामले रिपोर्ट हुए हैं जिसमें लड़कियों की मनमोहक आवाज निकाल कर कुछ युवक ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लड़कियां भी ठगों के साथ जुड़ी हुई हैं, जो लोगों से बैंक डिटेल हासिल कर उनका खाता खाली कर देती हैं।

इसी को देखते हुए यूपी पुलिस लगातार लोगों को जागरूर कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। पुलिस ने ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर जारी किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके।

आयुष्मान खुराना ने वीडियो को सराहा

यूपी पुलिस के इस वीडियो पर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यूपी पुलिस ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ” बहुत अच्छा संदेश है यूपी पुलिस का। अब देखिये ये फिल्म भी यूपी पर ही आधारित है। जरूर देखिए #ड्रीमगर्ल2 #25 अगस्त।” BUR

साइबर सेल ने बनाया है वीडियो

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे वीडियो जारी करती रही है। इस बार साइबर पुलिस ने ‘ड्रीम गर्ल’ नाम से वीडियो जारी किया है। जिसके जरिए लोगों को वर्चुअल ‘ड्रीम गर्ल’ से सावधान रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ये वीडियो साइबर पुलिस के सोशल मीडिया सेल ने बनाया है, जिसे अगल-अगल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026