---Advertisement---

UP News: मेरठ में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, 8 मजदूर दबे, दो की हालत गंभीर

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीती रात बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में 8 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 17, 2023 10:39 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 4:40 अपराह्न

Meerut Accident
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां, बन रहे रैपिड रेल स्टेशन के एक हिस्से का पिलर बीती रात (16 जुलाई) अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में 8 मजदूर आ गए। हादसे में सभी मजदूर पिलर के नीचे दब गए थे। जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

टेम्परेरी सपोर्ट स्ट्रक्चर गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीती रात करीब 3 बजे शॉप्रिक्स मॉल के पास हुई। दरअसल, दिल्ली से मेरठ तक बनने वाली रैपिड रेल का काम तेजी से पूरा हो रहा है। मेरठ में रैपिड रेल के कई स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक स्टेशन शॉप्रिक्स मॉल के पास भी बन रहा है, जिसका निर्माण कार्य बीती रात चल रहा था।

हादसे में 8 मजदूर घायल, 2 की हालत गंभीर

इस दौरान पिलर के ऊपर स्लैब डालने का काम किया जा रहा था, तभी स्लैब के नीचे का टेम्परेरी सपोर्ट स्ट्रक्चर गिर गया, जिसकी चपेट में 8 मजदूर आ गए। बताया जा रहा है कि इनमें से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों की उम्र 22 से 30 के बीच है।

मामले की जांच के लिए कमेटी गठित

घटना के बाद सभी घायलों को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि निर्माणाधीन पिलर का हिस्सा सेफ्टी बैरिकेड एरिया के अंदर गिरा, जिस वजह से अन्य लोग इसकी चपेट में नहीं आए। वहीं, घटना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य किया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक समिति का भी गठन किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026