---Advertisement---

Noida News: नोएडा में स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका, दो की मौत, तीन घायल

Noida News: नोएडा में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। फैक्ट्री में हुए इस धमाके के चलते दो लोगों की मौत हो गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 23, 2023 1:39 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। फैक्ट्री में हुए इस धमाके के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है।

प्रेशर पाइप फटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नोएडा के फेज-2 थानाक्षेत्र के सेक्टर 81 की है। जहां, एक स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में आज दिन की तरह काम चल रहा था। तभी अचानक प्रेशर पाइप फट गई और इसकी चपेट में आने से कई मजदूर घायल हो गए।

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और सभी मजदूर तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकल आए।

दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

हादसे के बाद सभी घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां, इलाज के दौरान एटा निवासी मनोज कुमार और धूम मानिकपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर दत्त शर्मा ने दम तोड़ दिया। जबकि, हादसे में घायल हुए तीन अन्य मजदूरों का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस मामले को लेकर मृतक पक्ष की ओर से अभी तक संबंधित थाने में शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है की शिकायत मिलने के बाद ही फैक्ट्री मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, घटनास्थल का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में फैक्ट्री मालिकों, प्रबंधकों तथा कर्मचारियों की कितनी गलती है, अथवा यह मात्र एक दुर्घटना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026