---Advertisement---

यूपी में अवैध धर्मांतरण का भंडाफोड़, हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर बदलता था उनका धर्म; जानें कौन है Jamaluddin उर्फ Changur Baba

Changur Baba: यूपी में एक बहुत बड़े और अवैध धर्मांतरण का भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 6, 2025 3:41 अपराह्न

Changur Baba
Follow Us
---Advertisement---

Changur Baba: यूपी में एक बहुत बड़े और अवैध धर्मांतरण का भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने Jamaluddin उर्फ Changur Baba को गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर जनपद के उतरौला क्षेत्र निवासी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर आरोप है कि वह भोली भाली लड़कियों और महिलाओं को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवाता था, जानकारी के मुताबिक इस एवज में आरोपी को कई लाख रूपये मिलते थे। बता दें कि इसे लेकर यूपी के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने अहम जानकारी दी है। जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर Changur Baba बदलता था उनका धर्म

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ की पूछताछ में धर्मांतरण को लेकर Changur Baba ने कई अहम खुलासे किए है। बता दें कि गैंग ने जाति के आधार पर धर्म परिवर्तन के लिए रक तय की थी, ब्राह्मण, क्षत्रिय, या सिख लड़कियों के लिए 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जाति की लड़कियों के लिए 10-12 लाख रुपये, अन्य जातियों की लड़कियों के लिए 8-10 लाख रुपये। गरीब, असहाय, और मजदूर वर्ग को प्रलोभन या फर्जी मुकदमों की धमकी देकर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता था। खबर तो यह भी सामने आ रही है कि इसके नेटवर्क केवल यूपी में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में है। जिसका पुलिस और एसटीएफ जांच कर रही है।

छांगुर बाबा की गिरफ्तारी पर क्या बोले एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश?

अवैध धर्मांतरण पर एडीजीपी (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि, “एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में छांगुर बाबा उर्फ ​​जमालुद्दीन बाबा खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताकर धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क चलाता था। जांच में पता चला कि वह अपने एजेंटों के जरिए लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करता है। पता चला कि उन्हें विदेश से सौ करोड़ से ज्यादा की फंडिंग मिली है, जिसका इस्तेमाल वे धर्मांतरण के लिए करते हैं।

उन्होंने उस कस्बे में कई संपत्तियां भी खरीदी हैं। वह शख्स 40-50 बार इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुका है। यह सारी जानकारी जुटाने के बाद केस दर्ज किया गया और फिलहाल यूपी एटीएस जांच कर रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है और कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। इनका नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है और ज्यादातर फंड खाड़ी देशों से आया है, जिसकी जांच यूपी एसटीएफ कर रही है।” वहीं पुलिस अन्य लोगों की जांच कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026