CM Bhagwant Mann की वजह से अपराधियों की पंजाब में खैर नहीं, पुलिस ने कार्रवाई में 341 लोगों पर कसी नकेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस सरकार के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क का खात्मा करने के लिए लगातार तत्पर है और ऐसे में आखिर 215 वें दिन किस तरह सफलता मिली है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टरों पर वार करने को लेकर 215वें दिन भी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां AGTF के साथ मिलकर कामयाबी हाथ लगी है। इससे इतना तो तय है कि सरकार आरोपियों को कभी भी कहीं भी नहीं बख्शने वाली है। 215वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक राजव्यापी कार्रवाई को जारी रखते हुए टारगेटेड जगह पर छापे मारे। इस दौरान अपराधियों के झुंड पर शिकंजा कसा गया है। उन सभी जगह पर छापे मारा गया जहां पुलिस को शक था। ऐसे मे गैंगस्टर ते वार मुहिम में कैसे अपराधियों को गिरफ्तारी हुई है आइए जानते हैं।

सरकार के साथ मिलकर पुलिस ने अपराधियों को दबोचा

पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं। इसके साथ ही अभी बताया गया है कि सीएम भगवंत मान की पुलिस ने 584 जगह पर रेड की थी जहां 341 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इतना ही नहीं कर घोषित अपराधी को भी पकड़ा गया है और उनके पास से 3 हथियार बरामद किए गए हैं। जाहिर तौर पर अपराधियों की गिरफ्तारी यह दिखाती है कि गैंगस्टर नेटवर्क के लिए यह झटके से काम नहीं है।

CM Bhagwant Mann की मुहिम से पंजाब से इतने गैंगस्टर पर किया गया वार

सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर शुरू किए गए इस कैंपेन शुरू होने के बाद से कुल 63,758 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। निश्चित तौर पर पंजाब पुलिस और सीएम भगवंत मान गैंगस्टर का खात्मा करने और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हर दिन पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं है। जाहिर तौर पर सरकार पंजाब को गैंगस्टर फ्री बनाने के लिए लगातार तट पर नजर आ रही है और इस दौरान पुलिस उनका साथ दे रही है।

 

 

Exit mobile version