---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ, महिलाओं, बच्चों, किशोरियों को ऐसे पहुंचेगा फायदा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री ने आज बनारस से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। साथ ही अहम जानकारी साझा की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 9, 2026 4:16 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री ने आज बनारस से 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। बता दें कि महीने भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य देश में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं, बच्चों तथा किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाना है।

सबसे खास बात है कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों, किशोरियों तथा उनके परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। CM Yogi Adityanath सरकार का प्रयास है कि जनभागीदारी के माध्यम से हर परिवार तक सही पोषण का संदेश पहुंचे और स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण हो।

CM Yogi Adityanath ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि 5 महत्वपूर्ण विषयों पर यह पोषण माह प्रारंभ होने जा रहा है-

  • आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन की उपलब्धता।
  • सामुदायिक स्वामित्व और जवाबदेही।
  • पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास।
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता।

महिलाओं, बच्चों तथा किशोरियों को होगा फायदा

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत के मौके पर कहा कि “एक ऐसी व्यवस्था जो हर तरह की गरीबी, कमजोरी या अभाव से मुक्त हो और जिसमें सभी गुण हों। जो एक स्वस्थ समाज बनाने और एक सक्षम भारत के निर्माण में योगदान दे सके। हम कभी-कभी सोचते हैं कि 2014 से पहले ऐसी व्यवस्था शासन के एजेंडे का हिस्सा क्यों नहीं थी।” गर्भवती एवं धात्री माताओं, बच्चों, किशोरियों और उनके परिवारों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल को समर्पित है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026