---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने आगरा में यथार्थ हॉस्पिटल का किया लोकार्पण, लाखों लोगों को ऐसे पहुंचेगा फायदा; जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आगरा दौरे पर है, जहां उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 7, 2026 3:31 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आगरा दौरे पर है, उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने आगरा में संघ के अधिकारियों से मुलाकात की,  और 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं की है। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे राज्य में कैसे तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे पिछले 11 वर्षों में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। आज हम अपनी आँखों से एक ऐसे नए भारत को उभरते हुए देख रहे हैं जो विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है – CM Yogi Adityanath

समग्र विकास की अवधारणा के साथ आज भारत में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मेट्रो सेवाओं का विस्तार हो रहा है तथा रेलवे की नई लाइनों का भी विस्तार किया जा रहा है। देश में एयर कनेक्टिविटी जिस तेजी से बढ़ी है, वह अद्भुत है।

आजादी के बाद 70 वर्षों में वायु सेवा के लिए जितने एयरपोर्ट और सुविधाएं उपलब्ध थीं, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में उससे अधिक एयरपोर्ट बने और वायु सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।

81 मेडिकल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है – सीएम योगी आदित्यनाथ

देश आगे बढ़ रहा है, तो देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य क्यों पीछे रहे? वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। आज उत्तर प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का परिणाम यह हुआ है कि सरकार द्वारा विकास के साथ-साथ लागू की गई Welfare योजनाओं से 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन यापन कर रहे हैं।

हाल के बजट में हमने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और रसोइयों सहित 10 लाख से अधिक कर्मियों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

दवाएं बाहर से न आएं, बल्कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन भी उत्तर प्रदेश के भीतर ही हो… इसके लिए 1,500 एकड़ के बड़े क्षेत्रफल में ललितपुर में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Delhi Uttam Nagar Case

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Nepal Election Results 2026

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026