CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने आगरा दौरे पर है, उन्होंने यथार्थ हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने आगरा में संघ के अधिकारियों से मुलाकात की, और 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं की है। इसके अलावा उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे राज्य में कैसे तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि कैसे पिछले 11 वर्षों में, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। आज हम अपनी आँखों से एक ऐसे नए भारत को उभरते हुए देख रहे हैं जो विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है – CM Yogi Adityanath
समग्र विकास की अवधारणा के साथ आज भारत में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मेट्रो सेवाओं का विस्तार हो रहा है तथा रेलवे की नई लाइनों का भी विस्तार किया जा रहा है। देश में एयर कनेक्टिविटी जिस तेजी से बढ़ी है, वह अद्भुत है।
समग्र विकास की अवधारणा के साथ आज भारत में विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए मेट्रो सेवाओं का विस्तार हो रहा है तथा रेलवे की नई लाइनों का भी विस्तार किया जा… pic.twitter.com/zndubkIZeG
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) March 7, 2026
आजादी के बाद 70 वर्षों में वायु सेवा के लिए जितने एयरपोर्ट और सुविधाएं उपलब्ध थीं, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में उससे अधिक एयरपोर्ट बने और वायु सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है।
81 मेडिकल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है – सीएम योगी आदित्यनाथ
देश आगे बढ़ रहा है, तो देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य क्यों पीछे रहे? वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज संचालित थे। आज उत्तर प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेजों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार का परिणाम यह हुआ है कि सरकार द्वारा विकास के साथ-साथ लागू की गई Welfare योजनाओं से 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य जीवन यापन कर रहे हैं।
हाल के बजट में हमने शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और रसोइयों सहित 10 लाख से अधिक कर्मियों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
दवाएं बाहर से न आएं, बल्कि उनकी मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन भी उत्तर प्रदेश के भीतर ही हो… इसके लिए 1,500 एकड़ के बड़े क्षेत्रफल में ललितपुर में फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है।
