CM Yogi Adityanath: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, 8 हजार की जगह प्रतिमाह मिलेंगे इतने रूपये, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। CM Yogi Adityanath ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में 50 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की। अब उन्हें हर महीने 8 हजार की जगह 12 हजार की जगह मानेदय मिलेगा। मालूम हो कि पहलेआंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों प्रतिमाह 4000 रूपये की धनराशि दी जाती थी।

इसके बाद इसे बढ़ाकर 8 हजार रूपये किया गया और अब 12000 रूपये प्रतिमाह की धनराशि प्रदान की जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी जानकारी।

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा

यूपी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 8000 से बढ़ाकर 12000 रूपये और आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4000 से बढ़ाकर 6000 रूपये किया गया है। बता दें कि खुद CM Yogi Adityanath ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। आज आंगनवाड़ी बहनों के पास अपना स्मार्टफोन है, जिससे वे रियल टाइम डाटा अपलोड कर सकती हैं।

CM Yogi Adityanath ने विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान CM Yogi Adityanath ने कहा कि “2017 से पहले क्या स्थिति थी? आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर हालत में थे। पिछले साढ़े नौ वर्षों में, हमने 70,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को नया रूप दिया है।

हमने इसे प्राथमिकता दी है और हर आंगनवाड़ी केंद्र पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया है।

 

Exit mobile version