रक्षा बंधन से पहले CM Yogi Adityanath का 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों को 4 तोहफा, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ

CM Yogi Adityanath: बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने वाले कर्मयोगियों को सुरक्षा का कवच प्रदान कर सरकार सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। ऐसे में मिड डे मील रसोइयों के लिए चार तोहफा और कैशलेस चिकित्सा कार्ड जारी किया गया है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए मिड डे मील की सुविधा को और भी सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है। ऐसे में इसी मुहिम के तहत पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड डे मील रसोइयों को सम्मानित किया गया। लगभग 3.5 लाख रसोइयों को कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान चार तोहफे जारी किए गए। आइए जानते हैं कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ के पहल से उनकी जिंदगी को आसान बनाने का काम किया जा रहा है।

3.54 लाख रसोइयों के लिए सीएम योगी का सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा जिस देश का बचपन स्वस्थ होगा, वही देश समर्थ होगा। ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान हेतु आज लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 3.54 लाख रसोइयों के लिए प्रति वर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण हुआ। रसोइयों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सरकार के मध्य 2 लाख की दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने हेतु अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान भी हुआ। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले रसोइयों को मिले इस उपहार के लिए हार्दिक बधाई।

रक्षाबंधन के पहले प्रदेश के रसोइयों हेतु चार उपहार

1- मानदेय में वृद्धि
2- दुर्घटना होने पर परिवार को ₹2 लाख की सहायता
3- प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार
4- साड़ी के लिए धनराशि बढ़ाकर ₹1,000

मिड-डे मील रसोइयों के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहीं ये बात

विद्यालय की रसोई में जलता चूल्हा केवल भोजन नहीं पकाता, वह लाखों बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को ऊर्जा देता है। इस पुनीत दायित्व को अपने श्रम और ममत्व से निभाने वाली हमारी रसोइया माताएं-बहनें ‘पीएम पोषण’ की वास्तविक आधारशक्ति हैं। आज इन कर्मयोगी रसोइयों के सम्मान के साथ प्रदेश की 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का शुभारंभ होगा। सम्मान से स्वास्थ्य-सुरक्षा तक की यह पहल हमारी रसोइया माताओं-बहनों के श्रम के प्रति ‘डबल इंजन सरकार’ की कृतज्ञता और उनके सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है।

क्या है CM Yogi Adityanath का रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देने का मकसद

सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में मिड-डे मील रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनके सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कैशलेस चिकित्सा कार्ड से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा और उपचार के दौरान आर्थिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह प्रयास मिड-डे मील रसोइयों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का परिचायक है।

 

 

Exit mobile version