---Advertisement---

शिक्षामित्र सम्मान समारोह में CM Yogi Adityanath ने की शिरकत! मानदेय में बढ़ोतरी ऐतिहासिक बता शिक्षकों की भूमिका को सराहा

CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत कर शिक्षकों की भूमिका को सराहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के मानदेय में इजाफा का जिक्र कर उन्हें हर कदम साथ का भरोसा दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2026 3:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: चुनावी दौर के बीच एक के बाद एक कई बंगाल दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर लौटे हैं। अपने गृह जनपद दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजन में शिरकत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाज में शिक्षकों की भूमिका को सराहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार ने शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मानदेय की रकम बढ़ा दी है। पहले जो मानदेय 10000 रुपए था, उसे बढ़ाकर अब 18000 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है।

शिक्षामित्र सम्मान समारोह में CM Yogi Adityanath ने की शिरकत!

मुख्यमंत्री ने आज अपने गृह जनपद में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत कर शिक्षामित्रों को संबोधित किया है।

इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें सीएम योगी आदित्यनाथ के हैंडल से साझा की गई हैं। यूपी सीएम लिखते हैं कि “बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय में बढ़ोतरी के उपलक्ष्य में आज जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थी नेतृत्व आधारित प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेंडर ‘अरुणोदय’ का विमोचन भी किया।”

सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों की भूमिका को सराहते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आप सभी शिक्षक हैं। अभिभावक जिस अटूट विश्वास के साथ अपने बच्चों को आपके पास भेजते हैं, उन बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। सभी शिक्षामित्र बहनों-भाइयों को हार्दिक बधाई।” सीएम योगी आदित्यनाथ की ये प्रतिक्रिया खूब खबरों में है।

गोरखपुर वासियों को सीएम योगी की बड़ी सौगात!

यूपी सीएम ने आज गोरखपुर वासियों को बड़ी सौगात देते हुए कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। इसमें तारामंडल क्षेत्र में 14 करोड़ से अधिक की लागत से बना दो-लेन सेतु का उद्घाटन, व मौजा जंगल बेनी माधव में 5 करोड़ से अधिक की लागत से स्थापित आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण शामिल है। इससे इतर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 612 करोड़ से अधिक लागत की 71 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। इन परियोजनाओं से गोरखपुर की तस्वीर बदलेगी और लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026