---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों सब्सिडी दरों को मिली मंजूरी; यूपी के सीएम ने किया ट्वीट

CM Yogi Adityanath: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक सब्सिडी दरों को मंजूरी मिल गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 28, 2025 9:01 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों सब्सिडी दरों को मंजूरी मिल गई है। बता दें कि कैबिनेट की तरफ से इसको मंजूरी दे दी गई है। सरकार की तरफ से जारी प्रेस विज्ञापित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज रबी सीजन 2025-26 (01.10.2025 से 31.03.2026 तक) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरें तय करने के उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

रबी सीजन 2025-26 के लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 37,952.29 करोड़ रुपए होगी। यह खरीफ सीजन 2025 की बजटीय आवश्यकता से लगभग 736 करोड़ रुपए अधिक है।

किसानों को कैसे होगा फायदा?

किसानों को सब्सिडीयुक्त, किफायती और उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उर्वरकों और आदानों की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में हाल के रुझान को देखते हुए पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाया गया। सरकार उर्वरक निर्माताओं/आयातकों के माध्यम से किसानों को सब्सिडी वाले मूल्यों पर डीएपी सहित फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों के 28 ग्रेड उपलब्ध करा रही है। 1 अप्रैल, 2010 से  फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों पर सब्सिडी, पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के तहत दी जाती है।

सरकार, किसान हितैषी दृष्टिकोण के अनुरूप किसानों को सस्ती कीमतों पर फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यूरिया, डीएपी, एमओपी और सल्फर जैसे उर्वरकों और आदानों की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में हाल के रुझानों को देखते हुए सरकार ने डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड सहित फॉस्फेटिक और पोटाशिक उर्वरकों पर 01.10.2025 से 31.03.2026 तक प्रभावी रबी 2025-26 सीजन के लिए एनबीएस दरों को मंजूरी देने का फैसला किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी सीजन 2025-26 (1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026) के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पीएंडके) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों को मंजूरी दे दी है।

₹37,952.29 करोड़ के बजटीय आवंटन के साथ, जो खरीफ 2025 की तुलना में लगभग ₹736 करोड़ अधिक है, यह निर्णय हमारे किसानों को डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड जैसे गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की किफायती और स्थिर कीमतों पर समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करता है।आत्मनिर्भर कृषि और समृद्ध गांवों के प्रति भारत के संकल्प को मजबूत करने वाले इस किसान-केंद्रित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 September 2026

सितम्बर 26, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026