CM Yogi Adityanath: खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले एशियन गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर 2026 से हो चुका है। ये जापान के आइची नागोया शहर में 4 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे । इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी भी परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में नीरू ढांढा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ये मेडल महिलाओं की ट्रैप शूटिंग एकल स्पर्धा में जीता है। नीरु की इस जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीरु को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू ढांढा को यूपी के CM Yogi Adityanath ने दी बधाई
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू ढांढा को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘भारत के लिए ऐतिहासिक गोल्ड! एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने पर नीरू को बहुत-बहुत बधाई।
देखें पोस्ट
Historic Gold for India!
Heartiest congratulations to Neeru on scripting history by winning the Gold Medal in the Women’s Trap Individual event at the Asian Games 2026.
Her remarkable precision, composure and determination have secured India’s first-ever individual Gold in Women’s Trap at the Asian Games.
A proud moment for every Indian and a glorious achievement for Indian shooting.
May she continue to bring greater glory to the nation.
Best wishes for her bright sporting future!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 29, 2026
उनकी शानदार सटीकता, संयम और दृढ़ संकल्प ने एशियन गेम्स में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता है। यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल और भारतीय शूटिंग के लिए एक शानदार उपलब्धि है। वे देश का नाम और भी रोशन करती रहें। उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!’ आपको बता दें, नीरू ढांढा ने भारत को एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके साथ ही अब भारत के मेडल की टोटल संख्या 47 हो चुकी है। भारत 12वें नंबर पर मेडल लिस्ट में बना हुआ है। नीरू के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने फाइनल मुकाबले में 30 शॉट मिले, जिनमें से उन्होंने 28 सही लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है।
नीरू ढांढा कौन हैं?
आपको बता दें, 26 साल की नीरू ढांढा भारतीय ट्रैप शूट यानी की निशानेबाज हैं। ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं। नीरू हरियाणा के जींद जिले के संगतपुरा गांव की रहने वाली हैं और किसान परिवार से तालुक रखती हैं।खबरों की मानें तो नीरू के पिता भारतीय सेना की कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।







