---Advertisement---

‘क्रांतिभूमि बंगाल की चेतना जाग चुकी है’, UP के CM Yogi Adityanath बोले- ‘4 मई को TMC का अंधेरा छटेगा और BJP का सूरज उगेगा’

CM Yogi Adityanath: सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रांतिभूमि बंगाल की चेतना जाग चुकी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 27, 2026 2:57 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य लगातार विकास की राह पर तेजी से अग्रसर है। बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी इन दिनों पूरी ताकत के साथ पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जुटी हुई है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक वेस्ट बंगाल में चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। बंगाल में एक चरण का मतदान हो चुका है, जबकि दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है। ऐसे में सीएम योगी ने सोमवार को वेस्ट बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी यानी तृणमूल कांग्रेस पर तीखे जुबानी हमले किए।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- ‘4 मई को टीएमसी का अंधेरा छटेगा’

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘क्रांतिभूमि बंगाल की चेतना जाग चुकी है। मां काली के भक्त 29 अप्रैल को द्वितीय चरण के मतदान में दिल में ‘काबा’, नयन में ‘मदीना’ रखने वाली टीएमसी के ताबूत में अंतिम कील ठोकने को तैयार हैं। आज कल्याणी, धानेखाली, दम दम और राजारहाट गोपालपुर विधान सभा क्षेत्रों की जागरूक जनता से संवाद करूंगा, जो इस ऐतिहासिक परिवर्तन की सशक्त धुरी हैं। निसंदेह, 4 मई को टीएमसी का अंधेरा छटेगा और बीजेपी का सूरज उगेगा।’

सीएम योगी ने कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान कहा, ‘टीएमसी की दमनकारी राजनीति के दिन अब गिनती के रह गए हैं, पश्चिम बंगाल जाग चुका है। कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा यह जनसैलाब, निर्मम सत्ता के अहंकार को चकनाचूर करने का संकल्प बुलंद कर रहा है।’

‘तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार में डूबी टीएमसी सरकार से बंगाल को मुक्ति मिलने जा रही है’- सीएम योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र में में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल की धरती को टेरर, माफिया राज और कटमनी की सरकार से मुक्त कराने का समय नजदीक आ गया है। बंगाल को फिर से उन्नयन की ओर ले जाने और विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए डबल इंजन की सरकार आने वाली है, आपका यह उत्साह, स्नेह और समर्थन इसका प्रमाण है। कल्याणी वासियों का हार्दिक आभार।’

वहीं, धानेखाली विधानसभा में सीएम योगी ने आगे कहा, ‘राष्ट्रवाद का यह प्रचंड शंखनाद प्रमाण है कि तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार में डूबी टीएमसी सरकार से बंगाल को मुक्ति मिलने जा रही है। धानेखाली विधान सभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन से संवाद कर रहा हूं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026