---Advertisement---

‘2001 का कायरतापूर्ण आतंकी हमला…’ CM Yogi Adityanath ने बताया मानवता की स्मृति में अंकित त्रासदी, निर्दोष नागरिकों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

CM Yogi Adityanath: 11 सितंबर का दिन इसलिए खास है क्योंकि कायरतापूर्ण आतंकी हमला किया गया। इस मौके पर आखिर मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है। कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से क्या कहा है और क्या संदेश लोगों को दिया है। जानिए डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2026 5:30 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: साल 2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 11 सितम्बर को हमला हुआ था जिसे आज भी भारत के लोग कभी नहीं भूल पाए हैं। यह इतिहास के सबसे बड़े आतंकवादी हमले माने जाते हैं और इस दुख के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिएक्ट किया है। उन्होंने मानवता की रक्षा और विश्व में शांति को लेकर भारत की तरफदारी की है। आइए जानते इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने क्या कहा है। इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ इमोशनल होकर पोस्ट करते हुए नजर आए हैं। देखें मुख्यमंत्री ने देशवासियों को क्या संदेश दिया है।

11 सितंबर का दिन नहीं भूल पाएंगे लोग

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा, “11 सितंबर, 2001 का कायरतापूर्ण आतंकी हमला मानवता की स्मृति में अंकित ऐसी त्रासदी है, जिसकी पीड़ा समय भी नहीं मिटा सकता। इस अमानवीय हमले में अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। भारत मानवता की रक्षा और विश्व में शांति व सुरक्षा की स्थापना के लिए दृढ़-संकल्पित है।” निर्दोष लोगों की मौत को लेकर भावुक हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और बताया कि क्यों भारत खास है।

आखिर किस घटना पर CM Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के संदेश से हटके अल-कायदा के आतंकवादियों ने चार विमानों का अपहरण किया था। इस दौरान दो विमान न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, एक पेंटगन और चौथा पेंसिल्वेनिया में क्रैश हुआ जहां लगभग 3000 लोग मारे गए थे। इस दौरान निर्दोष व्यक्तियों की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। आज सालों बाद भी लोग इस दिन को नहीं भूल पा रहे हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से किसी भी मौके पर लोगों को संदेश देने में पीछे रहते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026