---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ‘नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सेंटर्स का हब बनेगा उत्तर प्रदेश, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 11, 2026 3:15 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच यूपी आने वाले सालों में डेटा सेंटर्स का हब बनने जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

इसे लेकर खुद CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से दी है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा, लखनऊ में डेटा सेंटर्स खोलने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि इससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

डेटा सेंटर्स का हब बनेगा उत्तर प्रदेश

बता दें कि CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “बड़ा सोचें! UP के बारे में सोचें! मज़बूत पॉलिसी फ़्रेमवर्क और भविष्य के लिए तैयार इंफ़्रास्ट्रक्चर के साथ, उत्तर प्रदेश तेज़ी से ‘नेक्स्ट जेनरेशन डेटा सेंटर्स’ के लिए भारत का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।

यूपी डेटा सेंटर पॉलिसी 2026 के तहत, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में UP सरकार राज्य की रणनीतिक स्थिति का लाभ उठाकर मज़बूत डिजिटल इंफ़्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है, जो देश के तकनीकी भविष्य को आगे बढ़ाएगा”।

युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

डेटा सेंटर और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़े निवेश का सीधा फायदा रोजगार के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है। इन परियोजनाओं से इंजीनियरिंग, आईटी, साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग, तकनीकी संचालन और डेटा मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा डेटा सेंटर के आसपास सर्विस सेक्टर और अन्य सहायक उद्योगों के विकसित होने से अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है। खुद CM Yogi Adityanath 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य लेकर चल रहे है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026