---Advertisement---

यूपी के देवरिया का होगा कायाकल्प, CM Yogi Adityanath 19 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। यूपी सरकार की अगुवाई में हर जिले पर ध्यान दिया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 22, 2026 1:37 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की और अग्रसर है। यूपी सरकार की अगुवाई में हर जिले पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि वहां रह रहे लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके। इसी बीच CM Yogi Adityananth ने आज देवरियावासियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल मुख्यमंत्री ने देवरिया जनपद में ₹655 करोड़ से अधिक की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

माना जा रहा है कि इस परियोजनाओं से लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश में अगले साल यानि 2027 के शुरूआत में विधानसभा चुनाव है, जिसे देखते हुए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द फायदा पहुंच सके।

CM Yogi Adityanath देवरिया को देंगे सौगात

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नया विजन, नया प्रकाश देवरिया का चहुंमुखी विकास, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आधुनिक आधारभूत संरचना, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण के निर्माण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में देवरिया जनपद में ₹655 करोड़ से अधिक की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं में सड़क चौड़ीकरण, मेडिकल सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुलिस थाना भवन, आईटीआई कॉलेज तथा अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं, जिनसे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी”।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का लक्ष्य

आगे दी जानकारी के अनुसार “प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए विकास को नई गति दी जा रही है। बेहतर यातायात व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के माध्यम से देवरिया को एक सशक्त, सुव्यवस्थित और विकसित जनपद के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर कार्य जारी है”।

गौरतलब है कि CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से विकास तक, राज्य के हर जिलों को फायदा पहुंच रहा है। इसके अलावा राज्य में एक्सप्रेसवे का तेजी से विकास हो रहा है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 13, 2026

Jharkhand News

जुलाई 13, 2026