डुमरियागंज का होगा कायाकल्प! CM Yogi Adityanath करेंगे 107 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज को विकास की कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

CM Yogi Adityanath

फाइल फोटो

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज को विकास की कई बड़ी सौगात मिलने जा रही है। CM Yogi Adityanath क्षेत्र में 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यूपी विधानसभा चुनाव से मुख्यमंत्री पूरी तरह से एक्शन मोड़ में है और लगातार जनपदों को सौगातें दे रहे है। माना जा रहा है कि इस विकास से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

CM Yogi Adityanath करेंगे करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “योजनाओं का मिला साथ सिद्धार्थनगर ने थामा विकास का हाथ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।

प्रदेश सरकार का संकल्प है कि लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और विकास के साथ जनपदों की विशिष्ट पहचान को भी नई मजबूती मिले। इसी क्रम में गौतम बुद्ध की नगरी सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में ₹311 करोड़+ की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया जाएगा”।

 परियोजनाओं से लोगों को पहुंचेगा फायदा

इसके अलावा लोककल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसुविधाओं में वृद्धि और विकास की गति को नई मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, युवा और आम नागरिक के हितों को केंद्र में रखते हुए विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

सिद्धार्थनगर में विकास परियोजनाओं का यह विस्तार जनपद को सुविधाओं से संपन्न, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से सिद्धार्थनगर विकास के नए आयाम गढ़ते हुए समृद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है।

 

Exit mobile version