---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने लोकपर्व ‘फूलदेई’ की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी, बोले- ‘यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लाए’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकपर्व ‘फूलदेई’ की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही बाबा श्री केदारनाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लाने की कामना की।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 12:46 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के निवासियों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। यूपी सरकार प्रदेश के किसानों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सभी आवश्यक चीजों का ध्यान रख रही है। साथ ही उन्हें एक शांत और सुरक्षित माहौल देने का प्रयास कर रही है। इसी बीच सीएम योगी ने लोकपर्व ‘फूलदेई’ की समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही बाबा श्री केदारनाथ से सभी निवासियों के लिए खास प्रार्थना की।

CM Yogi Adityanath ने लोकपर्व ‘फूलदेई’ की सभी को बधाई दी

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘पावन लोकपर्व ‘फूलदेई’ की ‘देवभूमि’ उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति से जुड़े सभी बहनों-भाइयों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। सामाजिक एकता तथा प्रकृति संरक्षण को समर्पित यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लाए, बाबा श्री केदारनाथ से यही प्रार्थना है।’

वहीं, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘वीरता, त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक राजस्थान की पावन धरा को कोटि-कोटि नमन! आत्मसम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की अमर गाथाओं से दीप्त वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में आयोजित ‘जौहर श्रद्धांजलि समारोह’ में आज प्रतिभाग कर माँ भारती की उन वीरांगनाओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित करूंगा, जिन्होंने सनातन धर्म, मर्यादा और मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर इतिहास में अमर उदाहरण स्थापित किया।’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

इन दिनों पश्चिमी यूपी में बारिश हो रही है, ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जरूरी एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही वर्षा के दृष्टिगत अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर फसलों को हुई क्षति का तत्काल आकलन कराने, संबंधित अधिकारियों के समन्वय से रिपोर्ट प्राप्त करने तथा प्रभावित किसानों को समयबद्ध रूप से राहत एवं मुआवजे के वितरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों के हितों की सुरक्षा और त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Pan Masala Packaging

अगस्त 12, 2026

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026