---Advertisement---

CM Yogi Adityanath ने विश्व पृथ्वी दिवस की प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई, अपील करते हुए बोले- ‘सनातन संस्कृति में धरती की व्याख्या मां…’

CM Yogi Adityanath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा कि सनातन संस्कृति में धरती की व्याख्या मां के रूप में की गई है, जो चराचर जगत का निस्वार्थ भाव से पोषण करती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 22, 2026 12:33 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी की सरकार अभूतपूर्व तरीके से राज्य को विकसित बनाने में लगी हुई है। यूपी के मुखिया यानी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम किया है। इससे राज्य के विकास को नई गति मिली है। ऐसे में बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ मनाया जा रहा है। इस संबंध में यूपी सीएम योगी ने राज्य के निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से की खास अपील

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर लिखा, ‘धरती मां, मैं धरती का पुत्र हूं। विश्व पृथ्वी दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में धरती की व्याख्या मां के रूप में की गई है, जो चराचर जगत का निस्वार्थ भाव से पोषण करती हैं। आइए, ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर हम सभी प्राणदायिनी धरा को प्रदूषण से मुक्त और वृक्षों से युक्त करने का पावन संकल्प लें।’

मालूम हो कि ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को बचाने के लिए प्रेरित करना है। ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की शुरुआत 1970 में अमेरिका के सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने की थी। उस समय प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू हुआ। भारत जैसे देश में इस वक्त कई तरह की समस्याएं हैं, जैसे- जलवायु परिवर्तन, वायु और जल प्रदूषण, जंगलों की कटाई और जैव विविधता का नुकसान। ऐसे में ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के जरिए लोगों को जागरूक करके पर्यावरण को काफी हद तक संरक्षित करने में मदद मिल सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर जमकर साधा निशाना

वहीं, यूपी के प्रमुख यानी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में भाग लिया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है, इनके कृत्य महिला विरोधी हैं।’

सीएम ने आगे कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल पारित न होने पर मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए आज लखनऊ में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा के सदस्य अरूण सिंह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ सहभाग किया।’

यूपी मुखिया ने बताया, ‘आज बहनों के नेतृत्व में आयोजित यह ‘आक्रोश मार्च’ कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ देश भर की जनता, विशेषकर ‘आधी आबादी’ में व्याप्त रोष का प्रतीक है। इस ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को हर जनपद, मंडल एवं बूथ स्तर पर अभियान के रूप में आगे बढ़ाएंगे। यात्रा में सहभागी सभी मातृशक्ति का अभिनंदन।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026