---Advertisement---

‘हर आपदा में राहत हेतु तत्पर..’ बाढ़ पीड़ितों के लिए CM Yogi Adityanath सरकार सहायता पहुंचाने में प्रतिबद्ध, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर यूपी सरकार लगातार सक्रिय है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 20, 2026 3:19 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

 CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर यूपी सरकार लगातार सक्रिय है। सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और आर्थिक सहायता पहुंचाने पर जोर दिया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

बता दें कि हाल ही में CM Yogi Adityanath ने फर्रुखाबाद, वाराणसी और चित्रकूट समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इन दौरों के दौरान उन्होंने राहत शिविरों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।

CM Yogi Adityanath ने दिए निर्देश

बता दें कि CM Yogi Adityanath ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा “हर आपदा में राहत हेतु तत्पर संवेदनशील सरकार!

CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर आपदा प्रभावित परिवार तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है”। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक र्रुखाबाद दौरे के दौरान बाढ़ के कारण घर गंवाने वाले 31 परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टे दिए गए। इसके साथ ही मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी दिए जाने की जानकारी सामने आई।

CM Yogi Adityanath ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

CM Yogi Aidtyanath ने चित्रकूट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली। इसके बाद प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, चित्रकूट में 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने राहत, बचाव और पुनर्वास से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी का स्तर और स्थानीय परिस्थितियां अलग-अलग होने के कारण राहत कार्य भी जरूरत के हिसाब से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के लगातार दौरों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकों का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की स्थिति की निगरानी करना है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

Punjab News

नवम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 8, 2026

Delhi Pollution 

नवम्बर 8, 2026

Rashifal 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026