---Advertisement---

हरनंदीपुरम आवासीय योजना से लेकर औद्योगिक टाउनशिप तक! CM Yogi Adityanath की अगुवाई में गाजियाबाद बन रहा है विकास का नया केंद्र; जानें पूरी डिटेल

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का हुलिया बदल रहा है। बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री गाजियाबाद पहुंचे थे, जहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 20, 2025 1:10 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में लगातार विकास कार्य तेजी से संपन्न हो रहा है, कई ऐसे जिले है, जिससे सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश का हुलिया बदल रहा है। बीते दिन यानि 19 सितंबर को सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे थे। यहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। मालूम हो कि गाजियाबाद और नोएडा तेजी से विकास करने वाला यूपी का जिला बन गया है। वहीं मुख्यमंत्री ने हरनंदीपुरम आवासीय योजना, औद्योगिक टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी और थीम आधारित पार्क का जायजा लिया।

माना जा रहा है कि 2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में गाजियाबाद की बड़ी भूमिका तय होगी। इसके अलावा नोएडा से सटे जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी 30 अक्टूबर को उद्घाटन होगा। जो यूपी की अर्थव्यवस्था का बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाएगा।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में गाजियाबाद बन रहा है विकास का नया केंद्र

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। जिसमे गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, समेत कई जिले शामिल है। इसे अलावा एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। वहीं बीते दिन सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे थे। जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्रधिकरण ने इसकी जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर प्राधिकरण ने प्रस्तुत की योजनाओं की झलक—हरनंदीपुरम आवासीय योजना, औद्योगिक टाउनशिप, स्पोर्ट्स सिटी और थीम आधारित पार्क। 2047 तक विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में गाजियाबाद की बड़ी भूमिका तय”।

गाजियाबाद में बनेंगे हरनंदीपुरम आवासीय योजना से लेकर थीम आधारित पार्क

एक रिपोर्ट के मुताबिक मधुबन बापूधाम योजना के तहत करीब 6 एकड़ में भारत विकसित पार्क का निर्माण किया जाएगा। अगर इसके थीम की बात करें तो यह पूरी तरह के विकसित भारत थीम पर आधारित होगा। यहां पर आने वाले लोग देश के फ्यूचर की यात्रा कर सकेंगे, यानि आने वाले सालों में भारत कैसे दिखने वाला है। इसके अलावा इस पार्क भारत की उपलब्धियों को भी दर्शाया जाएगा। इसके अलावा 2047 तक भारत के विकसित भारत के तौर पर भी पेश किया जाएग। माना जा रहा है कि सीएम योदी आदित्यनाथ की अगुवाई में आने वाले सालों में यूपी का हुलिया पूरी तरह से बदलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026