‘हर हाथ को काम’ मुहिम से यूपी में CM Yogi Adityanath ने लोगों को दिया जीवनदान, इस तरह संकल्प साकार कर रही सरकार

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री की तरफ से यूपी के लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है और हर संभव हर किसी को काम मिल सके इसके लिए अलग-अलग कदम भी उठाए जा रहे हैं। देखिए कैसे हर तरफ प्रयास किया जा रहा है।

CM Yogi Adityanath

Photo Credit- Google CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में सब आत्मनिर्भर बन सके इसके लिए लगातार सरकार प्रयाश्रत है और हर हाथ को काम मिल सके इसके लिए अलग-अलग मुहीम चलाया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच इस कदम को साकार करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से कैसे कायाकल्प किया गया और किस तरह से यूपी के लोगों की जिंदगी में बदलाव आए हैं। इस बारे में गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से खास जानकारी दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की तरफ से क्या बड़े फैसले लिए गए हैं जो जाहिर तौर पर लोगों के लिए हितकारी रहे हैं। जानिए हर हाथ को काम के संकल्प को किस तरह से पूरा किया गया है।

कैसे अलग-अलग क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ दे रहे रोजगार के अवसर

सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर हाथ को काम के संकल्प को साकार कर रही है। इसके साथ ही बताया गया कि 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। 56 लाख एमएसएमई इकाइयों के माध्यम से 3.25 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया गया है। कौशल विकास के तहत 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण और 12.50 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।

करियर काउंसलिंग से लेकर रोजगार मेले का CM Yogi Adityanath कर रहे आयोजन

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से बताया गया कि उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। 13,148 रोजगार मेलों के माध्यम से 15.96 लाख युवाओं के निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिले हैं। इसके साथ ही 32 लाख से ज्यादा युवाओं की करियर काउंसलिंग सरकार की तरफ से करवाई गई है। विकास की लहर हर तरफ देखी जा रही है और लोगों के सपनों को साकार किया जा रहा है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके.

रोजगार के क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा उठाए गए इस कदम की जितनी सराहना की जाए वह कम है। लोगों के द्वारा इसके लिए हमेशा उनकी तारीफ की जाती रही है।

Exit mobile version