---Advertisement---

गोंडा जनपद का होगा कायाकल्प, 262 विकास परियोजनाओं का CM Yogi Adityanath करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विकास की राह में एक नया कीर्तिमान रच रहा है। इसी बीच गोंडा जनपद को विकास की नई सौगात मिलने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2026 4:56 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

 CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विकास की राह में एक नया कीर्तिमान रच रहा है। इसी बीच गोंडा जनपद को विकास की नई सौगात मिलने जा रही है। CM Yogi Adityanath ने जिले में 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं के जरिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। यूपी सरकार ने इसकी जानकारी खुद अपने एक्स हैंडल से साझा की है।

CM Yogi Adityanath गोंडा जनपद को देंगे बड़ी सौगात

यूपी सरकार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “सुगम सड़क, उत्तम शिक्षा, पक्का रोजगार, नए गोंडा के विकास का मुख्य आधार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं CM Yogi Adityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का गोंडा जनपद विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

बेहतर सड़क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसरों को सशक्त आधार बनाते हुए प्रदेश सरकार जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में माँ बाराही देवी धाम की पावन धरती गोंडा में ₹516 करोड़ की लागत से 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा”।

CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य कर रहा है विकास

इन परियोजनाओं में संपर्क मार्गों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, विद्यालयों का विकास, प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का निर्माण तथा अन्य जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से गोंडा एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर जनपद के रूप में नई पहचान बना रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 7 September 2026

सितम्बर 6, 2026

Rain Alert 7 September 2026

सितम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 6, 2026

Lucknow News

सितम्बर 6, 2026

Indian Railway

सितम्बर 6, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026