CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार न सिर्फ शहर बल्कि गांव के विकास के लिए भी लगातार एकजुट है और इस बात का खास ख्याल रखती है कि किसी भी तरह की कोई परेशानी लोगों को ना हो। रहने को घर चलने के लिए सड़क और जीने के लिए रोजगार हर एक को मुहैया हो सके इसके लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में 2026-27 में विकास के लिए 17942.73 करोड रुपए प्रावधान किया गया है। जानिए इसे लेकर गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से क्या बताया गया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफ के लायक है।
अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग को मिला सर्वोच्च स्थान
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग के लिए ₹17,942.73 करोड़ से अधिक धनराशि का प्रावधान किया है।
इससे ग्रामीण अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे तथा आवास, सड़क निर्माण और आजीविका संवर्धन से… pic.twitter.com/TfXGWtikCf
— Government of UP (@UPGovt) August 5, 2026
यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग के लिए 17,942.73 करोड़ से अधिक धनराशि का प्रावधान किया है। इससे ग्रामीण अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे तथा आवास, सड़क निर्माण और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से राज्य में विकास के क्षेत्र में हर एक चीज का खास ख्याल रखा जा रहा है। नौकरी से लेकर सड़क तक पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि छोटी जरूरत के लिए भी यूपी के लोगों को परेशान ना होना पड़े।
CM Yogi Adityanath ने गांवों के विकास के लिए क्या किया
इसके साथ ही एक वीडियो को भी जारी किया गया जहां पूरी जानकारी दी गई है। जहां बताया गया की अनुपूरक बजट वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्र के विकास का विशेष ध्यान रखा गया। जहां गांव के विकास के लिए 17942 करोड़ की बड़ी सौगात दी गई। ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन के साथ-साथ आवास सड़क निर्माण तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिली है। इसके जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 745.53 करोड़ जारी किया गया और ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों के लिए 591.67 करोड़ जारी किया गया।
