---Advertisement---

CM Yogi Adityanath सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग को दिया प्रावधान, देखें कैसे विकास को मिलेगी नई गति

CM Yogi Adityanath: गांव के विकास के लिए आखिर किस तरह से सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और इसके लिए कितने पैसे आवंटित किए गए। इस बारे में जानकारी देते हुए क्या बताया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 6, 2026 5:25 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार न सिर्फ शहर बल्कि गांव के विकास के लिए भी लगातार एकजुट है और इस बात का खास ख्याल रखती है कि किसी भी तरह की कोई परेशानी लोगों को ना हो। रहने को घर चलने के लिए सड़क और जीने के लिए रोजगार हर एक को मुहैया हो सके इसके लिए लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में 2026-27 में विकास के लिए 17942.73 करोड रुपए प्रावधान किया गया है। जानिए इसे लेकर गवर्नमेंट आफ यूपी की तरफ से क्या बताया गया है जो सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार की तारीफ के लायक है।

अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग को मिला सर्वोच्च स्थान

यूपी सरकार की तरफ से कहा गया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 में ग्राम्य विकास विभाग के लिए 17,942.73 करोड़ से अधिक धनराशि का प्रावधान किया है। इससे ग्रामीण अधोसंरचना सुदृढ़ होगी, रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे तथा आवास, सड़क निर्माण और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। निश्चित तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से राज्य में विकास के क्षेत्र में हर एक चीज का खास ख्याल रखा जा रहा है। नौकरी से लेकर सड़क तक पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि छोटी जरूरत के लिए भी यूपी के लोगों को परेशान ना होना पड़े।

CM Yogi Adityanath ने गांवों के विकास के लिए क्या किया

इसके साथ ही एक वीडियो को भी जारी किया गया जहां पूरी जानकारी दी गई है। जहां बताया गया की अनुपूरक बजट वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्र के विकास का विशेष ध्यान रखा गया। जहां गांव के विकास के लिए 17942 करोड़ की बड़ी सौगात दी गई। ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार सृजन के साथ-साथ आवास सड़क निर्माण तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं को नई गति मिली है। इसके जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 745.53 करोड़ जारी किया गया और ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों के लिए 591.67 करोड़ जारी किया गया।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

अगस्त 6, 2026

कल का मौसम 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

Rain Alert 7 August 2026

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026

Ghaziabad News

अगस्त 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 6, 2026