---Advertisement---

CM Yogi Adityanath सरकार का सराहनीय कदम, लखनऊ-कानपुर के बीच फर्राटा भरेगी नमो भारत ट्रेन, जानें सबकुछ

CM Yogi Adityanath: यूपी में तेज, आधुनिक और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2026 3:11 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में तेज, आधुनिक और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिसका असर भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। कनेक्टिविटी काफी आसान हो चुकी है। वहीं अब यूपी सरकार लखनऊ से कानपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रही है।

हर रोज बड़ी संख्या में लोग लखनऊ से कानपुर के बीच आना जाना करते है। ट्रेन चलने से घंटों की दूरी मिनटों की रह जाएगी। इसकी जानकारी खुद CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने दी है।

लखनऊ-कानपुर के बीच फर्राटा भरेगी नमो भारत ट्रेन

CM Yogi Adityanath के मुख्य सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लखनऊ-कानपुर के बीच नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।

सर्वे और डीपीआर की प्रक्रिया शुरू होने से लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक कनेक्टिविटी की दिशा में नई उम्मीद जगी है। यह परियोजना क्षेत्रीय आवागमन को और सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी”। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

लाखों यात्रियों को होगा फायदा

  • बता दें कि लखनऊ-कानपुर नमो कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से कई फायदें होंगे।
  • लखनऊ और कानपुर के बीच प्रस्तावित हाई स्पीड नमो भारत (आरआरटीएस) कॉरिडोर के सर्वे की वित्तीय बाधाएं दूर हो चुकी है।
  • महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए एएआर और डीपीआर तैयार करने पर कुल 6.03 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण, कानपुर, विकास प्राधिकरण और उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण मिलकर काम करेंगे।
  • इसके साथ ही घंटों की दूरी चंद मिनटों की रह जाएगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Punjab News

अक्टूबर 8, 2026

Rashifal 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

Rain Alert 9 October 2026

अक्टूबर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 8, 2026