CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में हर तरफ विकास हो रहा है और निश्चित तौर पर 2017 के बाद राज्य में काफी हद तक तस्वीर बदल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मानना है कि सड़क, रेल और हवाई संपर्क सिर्फ दूरियां कम करने के लिए नहीं है बल्कि समय की बचत, समृद्धि और सुविधा को नई संभावना देने के लिए है। इसे लेकर पोस्ट करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से क्या कहा। किस तरह 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का दौर आया है और कैसे स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र पर विकास संभव हो सका है। आइए जानते हैं।
2017 के बाद कैसे यूपी में दिखा बदलाव
सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं।
लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है।
भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं।
तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 05 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है।
तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 07 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है।
इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है।
विकास की यह गति आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट में लिखा, “सड़क, रेल और हवाई संपर्क केवल दूरियां नहीं घटाते, ये सुविधा, समय की बचत और समृद्धि की नई संभावनाएं लेकर आते हैं। लेकिन वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में विकास की इन जीवन रेखाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र से इस तस्वीर को बदला है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने से पहले देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में मात्र डेढ़ एक्सप्रेस-वे थे। आज प्रदेश में 10 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं।”
शिक्षा, रोजगार के साथ किसान को CM Yogi Adityanath ने दिया फायदा
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “तब हवाई सेवाएं चुनिंदा शहरों तक सिमटी थीं, लेकिन आज 12 घरेलू और 05 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से प्रदेश की उड़ान नई ऊंचाइयों पर है। तब प्रदेश के एक भी शहर में मेट्रो नहीं चलती थी। वहीं, आज 07 शहरों में मेट्रो जनजीवन को नई गति दे रही है। इस परिवर्तन से किसान की उपज को बड़ा बाजार और उद्यमिता को नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार तक पहुंच सुगम हो रही है। कामकाजी लोगों का समय बच रहा है। पर्यटन का विस्तार भी हो रहा है, जिससे स्थानीय परिवारों की आजीविका को नई शक्ति मिल रही है।
गांव से लेकर कस्बे और शहर तक इस तरह हो रहा विकास
सीएम योगी आदित्यनाथ के मुताबिक “विकास आज उत्तर प्रदेश में हर तरफ है उनके मुताबिक आज गांव से कस्बे और कस्बे से शहर तक नागरिकों के जीवन को बदल रही है। हर क्षेत्र को अवसर, हर उद्यम को सामर्थ्य और हर परिवार के जीवन में बढ़ती खुशहाली ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान है।”







