---Advertisement---

CM Yogi Adityanath की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर, समझे इसके मायने

CM Yogi Adityanath की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर मुहर लगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 22, 2026 4:38 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना, निवेश को बढ़ावा देना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और कई लंबित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विंध्य क्षेत्र को मिली कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात

विध्य-पूर्वांचल स्पर लिक (29,039 करोड़) एवं विध्य एक्सप्रेस-वे (₹26,315 करोड़) के 6 लेन से 8 लेन के विस्तारीकरण को स्वीकृति विध्य-पूर्वांचल स्पर लिक से गाजीपुर, चंदौली और मीरजापुर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी विंध्य एक्सप्रेस-वे से जनपद प्रयागराज, भदोही, मीरजापुर और सोनभद्र को मिलेगी नई रफ्तार। औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में समस्त स्नातक उत्तीर्ण शीर्ष 5% प्रदेश की मेधावी छात्राओं को मेरिट के आधार पर मिलेगी स्कूटी
राज्य विश्वविद्यालयों तथा उनसे संबद्ध राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों और निजी विश्वविद्यालयों की पात्र छात्राएं होंगी लाभार्थी।  स्कूटी के साथ पंजीकरण, बीमा, एसेसरीज और हेलमेट भी मिलेगा, जेम पोर्टल के माध्यम से होगा क्रय।

भारतीय ज्ञान परंपरा संवर्धन शोधपीठ’ की होगी स्थापना

बता दें कि राज्य विश्वविद्यालयों एवं 50 वर्ष पूर्ण कर चुके महाविद्यालयों में स्थापना होगी। 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या वाले महाविद्यालय पात्र होंगे।  भारतीय आचायाँ, दार्शनिकों, वैज्ञानिकों एवं चिंतकों के योगदान पर होगा शोध।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप भारतीय ज्ञान प्रणाली को प्रोत्साहन मिलेगा।  5 वर्ष के लिए स्थापित की जाएगी शोधपीठ, प्रत्येक को एकमुश्त अधिकतम ₹2 करोड़ तक का अनुदान मिलेगा।

कई एक्सप्रेसवे एक दूसरे से होंगे कनेक्ट

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा गंगा एक्सप्रेस-वे को वाया फर्रुखाबाद जोड़ने हेतु प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस-वे और यूपीडा द्वारा प्रस्तावित अन्य एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के निर्माण के लिए विकासकर्ता के चयन हेतु RFP को स्वीकृति।

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे 50.98 किमी० | अनुमानित लागतः 24,775.84 करोड़।
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे 90.838 किमी० । अनुमानित लागत: ₹7,488.74 करोड़।
  • दोनों ग्रीनफील्ड परियोजनाएं 6 लेन (8 लेन विस्तारणीय), EPC मोड में होंगी विकसित।
Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 22, 2026