---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘प्रदेश प्रगति का नया अध्याय..,’ गोरखपुर में जनता दर्शन कर यूपी सीएम की पहल; अफसरों को निर्देश जारी कर कही ये बात

CM Yogi Adityanath ने आज गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 20, 2025 3:52 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रात: गोरखपुर में जनता दर्शन कर फिर एक बार खास पहल की है। कड़ाके की ठंड में भी सीएम योगी अपनी दिनचर्या के मुताबिक गोरखनाथ मंदिर में लोगों से मिलने पहुंचे। इस दौरान यूपी सीएम ने करीब 250 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को खास निर्देश जारी करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने तय समय के भीतर सभी समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभावी कदम उठाने की बात कही है। सीएम योगी ने कहा कि जब शासन, सेवा को संकल्प बना ले, तब प्रदेश प्रगति का नया अध्याय लिखता है। इसी मंत्र के सात मुख्यमंत्री लगातार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।

जनता दर्शन कर CM Yogi Adityanath ने जारी किए निर्देश!

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री के एक्स हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी गई है। जनता दर्शन से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “जब शासन, सेवा को संकल्प बना ले, तब प्रदेश प्रगति का नया अध्याय लिखता है। पिछले 8.5 वर्षों से उत्तर प्रदेश इसी विकास यात्रा पर अग्रसर है, जहां शासन जनता के साथ है और जनता को शासन पर विश्वास है। इस क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए हैं।”

धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश!

जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक ऐसा फरियादी आया जो विदेश भेजे जाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट की भेंट चढ़ गया था। सीएम योगी ने त्वरित रूप से इस मामले का संज्ञान लिया और विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों के समक्ष कहा कि ऐसे धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए और पीड़ितों का पूरा पैसा भी वापस कराया जाए। मुख्यमंत्री का साफ तौर पर कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026

Siddaramaiah

मई 28, 2026

Thalapathy Vijay

मई 28, 2026

Eid ul Adha 2026

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 27, 2026