---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: ‘महापुरुष की पुण्यस्मृति को..’ डॉ. बी.आर. अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस से पहले यूपी के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा पत्र; जानें डिटेल

CM Yogi Adityanath: डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपना पत्र लिखा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 1, 2025 3:49 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। जिसे महापरिनिर्वाण दिवस भी कहा जाता है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण करने पर बेहद खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम अपना एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

आंबेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण पर CM Yogi Adityanath ने जताई खुशी

दरअसल उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, यूनेस्को मुख्यालय में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह विश्व समुदाय की ओर से उस युगांतरकारी महापुरुष की पुण्यस्मृति को नमन है, जिन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल भारतीय चिंतन को संविधान के माध्यम से अंगीकृत कराया।

6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस पर, बाबा साहब को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम संविधान की मूल आत्मा को जीवन का मानक बनाकर, समतामूलक समरस समाज का संकल्प लें”।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र के माध्यम से की ये खास अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा। जिसमे लिखा गया है कि “बाबा साहेब की प्रेरणा से हमारी सरकार ने दलितों और वंचितों के लिए कई योजनाएं शुरू की है। दलित युवाओं को स्वरोजगार के लिए अनुदानित ऋण और आर्थिक सहायता से आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। स्कूली शिक्षा से व्यावसायिक प्रशिक्षण तक छात्रवृति और छात्रावास सुविधाओं का विस्तार किया है। बाबा साहेब की दिखाई राह पर चलते हुए जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत कमजोर वर्गों को आवास, राशन, पेंशन, शिक्षा, श्रम योजना, बाल विकास सहित अन्य योजनाओं का लाभ तीव्र गति से पहुंचाया जा रहा है। हमारा उद्देश्य वर्ष 2027 तक प्रदेश को गरीबी मुक्त करना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026