---Advertisement---

CM Yogi Adityanath दे रहे यूपी की विरासत को नई पहचान, आयुष सेवाओं के विस्तार से बदली जिंदगियां

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास जारी है। आइए जानते हैं कैसे उत्तर प्रदेश के लोगों की जिंदगियां बदल रही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 7, 2026 2:15 अपराह्न

CM Yogi Adityanath
Follow Us
---Advertisement---

CM Yogi Adityanath: स्वास्थ्य विभाग से उत्तर प्रदेश में क्रांति लाने का काम लगातार सरकार की तरफ से किया जा रहा है। इस बात की कोशिश हर संभव सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से की जा रही है। निश्चित तौर पर आयुष चिकित्सा सेवाओं का व्यापक विस्तार उनकी सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। आइए जानते हैं आखिर कैसे आयुष चिकित्सा सेवा का विस्तार उत्तर प्रदेश में हो रहा है और ऐसे में यूपी सरकार हर संभव लोगों की जिंदगी को आसान बनाने का काम कर रही है। आइए जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ की आयुर्वेद की विरासत बढ़ाने में कितना योगदान है।

CM Yogi Adityanath ने आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी चिकित्सा सुविधाओं में की तरक्की

गवर्नमेंट ऑफ यूपी की तरफ से बताया गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के के नेतृत्व में प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाओं का व्यापक विस्तार हो रहा है। आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, सुदृढ़ चिकित्सा संस्थानों और बेहतर उपचार सेवाओं से जोड़कर प्रदेश सरकार आयुष की समृद्ध विरासत को नई पहचान दे रही है। इसके साथ ही बताया गया कि आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त आधार मिल रहा है तो इसकी सेवाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है।

कैसे उत्तर प्रदेश में आयुष हेल्थ की सुविधाऐं हो रही विकसित

बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 16 जनपदों में एकीकृत आयुष चिकित्सालय संचालित किए जा रहे हैं। 4 का निर्माण हो चुका है और 5 निर्माणाधीन है। वहीं उत्तर प्रदेश में 2111 आयुर्वेदिक, 254 यूनानी एवं 1585 होम्योपैथिक चिकित्सालय क्रियाशील है। 8 आयुर्वेदिक, 2 यूनानी और 9 होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज लोगों के लिए मौजूद है। आयुष चिकित्सालय में 53 प्रकार की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाया गया है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1034 आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सत्रों के माध्यम से लोगों तक आयुष चिकित्सालय एवं आरोग्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इन जगहों पर आयुष चिकित्सा का हो रहा विस्तार

वहीं यह भी बताया गया कि गोरखपुर में सबसे पहले आयुष विश्वविद्यालय बताया गया। वहीं अयोध्या में राजकीय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर सरकार की बहुत बड़ी सफलता और पहल है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 7, 2026

Donald Trump

नवम्बर 7, 2026